फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार सुंदरियों को पछाड़ दून की मेघना बनी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल

Wed, 04 May 2016 09:34 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
देहरादून की मेघना ने अमेरिका के अटलांटा में हुई मिसेज इंटरनेशनल-2016 का खिताब जीत लिया है। दुनियाभर की बीस हजार भारतीय सुंदरियों में मेघना पहले टॉप-14 में पहुंचीं और फिर विनर चुनी गईं। अब वह फ्लोरिडा में होने वाले मिसेज वर्ल्ड कंपीटिशन में हिस्सा लेंगी। इसमें दुनियाभर के करीब सौ देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

बीस हजार सुंदरियों को पछाड़ दून की मेघना बनी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल

2 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
मेघना के माता-पिता रायपुर रोड सरस्वती विहार में रहते हैं। मेघना के पिता चांद बल्लभ ओएनजीसी से रिटायर्ड हैं और मां राधा बल्लभ गृहिणी हैं। मेघना बल्लभ जोशी ने सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद दिल्ली से कंप्यूटर कोर्स और फिर शादी के बाद पति राजीव जोशी के साथ अमेरिका में सेटल हो गईं।
विज्ञापन

बीस हजार सुंदरियों को पछाड़ दून की मेघना बनी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल

3 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में ऑनलाइन करीब बीस हजार भारतीय सुंदरियों ने हिस्सा लिया। शनिवार शाम अमेरिका में हुए इस कांटेस्ट में मेघना ने लहंगा और गाउन पहना। मेघना अब जुलाई में फ्लोरिडा में होने वाले मिसेज वर्ल्ड कंपीटिशन में हिस्सा लेंगी। मेघना के अभिभावकों ने बताया कि वह भी फ्लोरिडा जाएंगे।

बीस हजार सुंदरियों को पछाड़ दून की मेघना बनी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल

4 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
बताया कि अब तक तो मेघना का कंपीटिशन अलग-अलग देशों की भारतीय सुंदरियों से हुआ था लेकिन अब दुनियाभर की सभी सुंदरियां इसमें हिस्सा लेंगी। मेघना ने बताया कि मिसेज इंटरनेशनल के साथ उनका एक साल का बांड हुआ है। इसके तहत वह इनके साथ क्राउन पहनकर विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस हजार सुंदरियों को पछाड़ दून की मेघना बनी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल

5 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
अमेरिका में भी उत्तराखंड की खूबसूरती की तारीफ हुई। कंपीटिशन में अधिकतर जजेस बॉलीवुड के ही थी। जज की भूमिका में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने मेघना से पूछा कि तुम क्या मराठी हो तो उसने कहा कि नहीं मैं उत्तराखंड की जोशी हूं, तो उनका जवाब था ओह तभी इतनी खूबसूरत हो। मेघना ने बताया कि दून में उनका घर है तो पद्मिनी ने कहा कि वहां के लोग बेहद खूबसूरत हैं और उत्तराखंड में प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें