फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में ब्लास्ट से दहली दवा कंपनी, कई लोग झुलसे

Fri, 01 Apr 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)

सार

  • दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया रेफर
  • घायलों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल
विज्ञापन
1 of 6
ब्लास्ट में झुलसे लोग - फोटो : amar ujala
हरिद्वार जिले के भगवानपुर में सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों में एक महिला कर्मी है।
 
विज्ञापन

हरिद्वार में ब्लास्ट से दहली दवा कंपनी

2 of 6
ब्लास्ट में झुलसे लोग - फोटो : amar ujala
सिकंदरपुर भैंसवाल औद्योगिक क्षेत्र में खुब्बनपुर के समीप हाइवे पर परो-फार्मा केयर प्राइवेट लिमिटेड नाम एक दवा कंपनी है। दोपहर करीब एक बजे के लगभग अचानक कंपनी में लगा ब्वॉलयर फटने से यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन

हरिद्वार में ब्लास्ट से दहली दवा कंपनी

3 of 6
ब्लास्ट में झुलसे लोग - फोटो : amar ujala
ब्वॉलयर फटने का धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास पूरा इलाका दहल गया। साथ ही फैक्ट्री की खिड़की आदि में लगे शीशे भी टूट गए। 

हरिद्वार में ब्लास्ट से दहली दवा कंपनी

4 of 6
ब्लास्ट में झुलसे लोग - फोटो : amar ujala
 ब्वॉलयर के समीप काम कर रहे कर्मचारी पूनम पत्नी विनोद शर्मा निवासी लव्वा, मनोज निवासी लव्वा, नीरज पुत्र राकेश निवासी छुटमलपुर, संदीप निवासी छुटमलपुर एवं जब्बार पर ब्वॉलयर का खोलता हुआ कैमिकल गिर गया और साथ ही ब्वॉलयर के कुछ टुकड़े आदि भी उनको लग गए। 
विज्ञापन

हरिद्वार में ब्लास्ट से दहली दवा कंपनी

5 of 6
ब्लास्ट में झुलसे लोग - फोटो : amar ujala
ब्वॉयलर के फटने से कंपनी में भगदड़ मच गई। इसके बाद कुछ कर्मचारियों की नजर घायल कर्मचारियों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ही कंपनी के मैनेजर सुनील शर्मा आदि को इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में ब्लास्ट से दहली दवा कंपनी

6 of 6
ब्लास्ट में झुलसे लोग - फोटो : amar ujala
कंपनी अधिकारी और कर्मचारी तुरंत ही पांचों घायल कर्मचारियों को भगवानपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में पहुंचे। चिकित्सकों ने दो कर्मचारी जब्बार एवं मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी पाकर भगवानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें