रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता राजभवन कूच करने पहुंचे। कूच के दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। आप ने पुलिस प्रशासन पर स्वतंत्रता विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राजभवन कूच करने पहुंचे आप कार्यकर्ता
2 of 9
कूच करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
राजभवन कूच करने जा रहे पार्टी नेता अनूप नौटियाल के साथ 69 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से 30 निजी मुचलके पर छोड़ दिए गए, जबकि 39 कार्यकर्ता जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
राजभवन कूच करने पहुंचे आप कार्यकर्ता
3 of 9
कूच करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
रविवार को राजपुर मार्ग (अनेकांत पैलेस) स्थित आप कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा था। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पार्टी ने पहले भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया था। लेकिन, धारा 144 लगने के कारण पुलिस प्रशासन ने इन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। इस पर इन्होंने राजभवन कूच निर्णय लिया।
राजभवन कूच करने पहुंचे आप कार्यकर्ता
4 of 9
कूच करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
आप कार्यकर्ताओं के राजभवन कूच के दौरान राजपुर रोड़ पर जाम लगा तो एम्बूलेंस को रॉंग साइड से निकालकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
राजभवन कूच करने पहुंचे आप कार्यकर्ता
5 of 9
जाम
- फोटो : amar ujala
राजभवन कूच करने जाते आप कार्यकर्ताओं के कारण राजपुर रोड़ पर जाम लग गया। काफी देर तक लगे जाम के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
राजभवन कूच करने पहुंचे आप कार्यकर्ता
6 of 9
कूच करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
नानकमत्ता में असंवैधानिक कृत्य के विरोध में राजभवन कूच के दौरान पुलिसकर्मियों ने आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
AAP party activists
7 of 9
कूच करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
सुबह 11.45 पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर कूच किया, लेकिन थोड़ी ही दूर में तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।
यहां से इन्हें पुलिस लाईन ले जाया गया।
राजभवन कूच करने पहुंचे आप कार्यकर्ता
8 of 9
कूच करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
30 कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पार्टी नेता सरोज पांडे व कमल देवराड़ी ने कहा कि पार्टी का जनतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।