फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Cabinet Ministers: 38 विधायक, आठ एमएलसी और छह किसी भी सदन के सदस्य नहीं, 21 ग्राफिक्स में जानिए सबकुछ

Sat, 26 Mar 2022 12:29 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा पुराने चेहरे बाहर हो गए हैं। योगी के नए मंत्रिमंडल की औसत आयु 53 साल है।
विज्ञापन
1 of 21
Yogi Adityanath - फोटो : Amar Ujala
योगी की नई कैबिनेट में इस बार 38 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। मतलब ये सभी इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं, आठ विधानपरिषद के सदस्यों को भी मंत्री बनाया गया है। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, आशीष पटेल, संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मवीर प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी शामिल हैं। 

छह ऐसे भी नाम हैं, जो न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं। इन नामों ने हर किसी को चौंका दिया। इसमें दानिश आजाद अंसारी, जसवंत सैनी, दयाशंकर मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह और नरेंद्र कश्यप का नाम शामिल है। दिनेश प्रताप सिंह 2016 से 2021 तक एमएलसी थे। वे 2016 में एमएलसी बने थे। 2019 में रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। फिलहाल अभी चल रहे विधान परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल किया है।

 इस बार केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। ब्रजेश पाठक योगी के पहली सरकार में कानून मंत्री थे। ग्राफिक्स के जरिए योगी के मंत्रियों के बारे में जानिए सबकुछ...
 
विज्ञापन

2 of 21
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार गोरखपुर शहरी से चुनाव लड़ा था। 18 साल में ये पहली बार था, जब किसी मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव लड़ा और फिर सत्ता भी हासिल की। 
विज्ञापन

3 of 21
केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
केशव प्रसाद मौर्य इस बार सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद उनपर पार्टी ने विश्वास जताया। इस बार भी वह डिप्टी सीएम बनाए गए। वहीं, दूसरे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की जगह इस बार ब्रजेश पाठक को मौका दिया गया है। पिछली सरकार में ब्रजेश कानून मंत्री थे और इस बार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। 

4 of 21
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सूर्य प्रताप शाही पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे। सुरेश खन्ना वित्त मंत्री और स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।  
विज्ञापन

5 of 21
धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता और भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला
नंद गोपाल गुप्ता नंदी को योगी सरकार में दोबारा मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में वह स्टांप मंत्री थे। 
विज्ञापन

6 of 21
अनिल राजभर, जितिन प्रसाद और राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला
अनिल राजभर पिछली सरकार में राज्यमंत्री थे। इस बार उनका प्रमोशन हुआ है और उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। वहीं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले जितिन प्रसाद को फिर से कैबिनेट में जगह मिली है। समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वाले राकेश सचान को भी इनाम मिला है। 
विज्ञापन

7 of 21
एके शर्मा और योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी एके शर्मा रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं। वह पीएम मोदी के काफी करीबी रहे हैं।  

8 of 21
आशीष पटेल और संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने इस बार अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद इन दोनों पार्टी के नेताओं को भी सरकार में शामिल किया गया है। आशीष पटेल अपना दल एस से हैं। उनकी पत्नी अनुप्रिया पटेल मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। वहीं, निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद को भी योगी कैबिनेट में जगह मिली है। 

9 of 21
नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह और जेपीएस राठौर - फोटो : अमर उजाला
इस बार छह ऐसे भी नाम हैं, जो न तो विधानसभा और न ही विधानपरिषद के सदस्य हैं। इन नामों ने हर किसी को चौंका दिया। इसमें दानिश आजाद अंसारी, जसवंत सैनी, दयाशंकर मिश्र दयालु, दिनेश, जेपीएस राठौर और नरेंद्र कश्यप का नाम शामिल है। 

10 of 21
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
तिलोई से विधायक मंकेश्वर सिंह, हस्तिनापुर के दिनेश खटीक और ओबरा के विधायक संजीव कुमार को भी मंत्री पद मिला है। दिनेश और संजीव दोबारा मंत्री बने हैं। 

11 of 21
बलदेव औलख, अजीत पाल, विजय लक्ष्मी गौतम - फोटो : अमर उजाला
बलदेव औलख और अजीत पाल को फिर से योगी कैबिनेट में शामिल किया गया है। सलेमपुर की विधायक विजय लक्ष्मी गौतम भी मंत्री बनाई गई हैं। 

12 of 21
रामकेश निषाद, मनोहर लाल और संजय गंगवार - फोटो : अमर उजाला
रामकेश निषाद, मनोहर लाल और संजय गंगवार को भी मंत्री बनाया गया है। मनोहर लाल उर्फ मन्नु कोरी दोबारा योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। 

13 of 21
बृजेश सिंह, कृष्णपाल मलिक और सुरेश राही - फोटो : अमर उजाला
देवबंद से विधायक बृजेश सिंह, बड़ौत के कृष्णपाल मलिक और हरगांव के विधायक सुरेश राही को भी मंत्री बनाया गया है। 

14 of 21
राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश चंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश चंद्र शर्मा को भी मंत्री बनाया गया है। 

15 of 21
अरुण कुमार सक्सेना, असीम अरुण और दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
अरुण कुमार सक्सेना, असीम अरुण और दयाशंकर सिंह को भी योगी कैबिनेट में जगह मिली है। अरुण कुमार सक्सेना बरेली के हैं। एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वहीं, असीम अरुण आईपीएस अफसर थे। चुनाव से ठीक पहले वह कानपुर के पुलिस कमिश्नर थे। वीआरएस लेकर राजनीति में आए और कन्नौज से विधायक चुने गए। दयाशंकर सिंह भाजपा के चर्चित नेता हैं। दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह योगी की पिछली सरकार में मंत्री थीं। 

16 of 21
धर्मवीर प्रजापति और दयाशंकर मिश्र दयालु - फोटो : अमर उजाला
धर्मवीर प्रजापति को फिर से योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, दयाशंकर मिश्र दयालु को भी इस बार मौका मिला है। दयाशंकर मिश्र वाराणसी के रहने वाले हैं। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे। 

17 of 21
संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को फिर से योगी कैबिनेट में जगह मिली है। इसके अलावा पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री रहीं गुलाब देवी इस बार भी राज्यमंत्री बनाई गई हैं। योगी सरकार में एकमात्र गिरीश यादव ही हैं, जो यादव जाति से आते हैं। 

18 of 21
बेबीरानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी और जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबीरानी मौर्य को इस बार योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा लक्ष्मीनारायण चौधरी और जयवीर सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। 

19 of 21
सोमेंद्र तोमर, अनूप वाल्मीकि और प्रतिभा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
सोमेंद्र तोमर, अनूप वाल्मीकि और प्रतिभा शुक्ला को भी योगी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 

20 of 21
नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल और रवींद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल और रवींद्र जायसवाल को भी योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। नितिन के पिता नरेश अग्रवाल भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं।
विज्ञापन

21 of 21
जसवंत सैनी और दानिश आजाद अंसारी - फोटो : अमर उजाला
जसवंत सैनी और दानिश आजाद अंसारी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। दानिश योगी सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं। वहीं, जसवंत सैनी भी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें