फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह किशोरी से की छेड़खानी, ग्रामीणों ने युवक को दी दर्दनाक मौत

Wed, 27 Dec 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
demo pic
एक युवक को छेड़खानी करने की सजा में मौत मिली। यूपी के आजमगढ़ में किशोरी से छेड़खानी करने पर एक युवक की ग्रामीणों ने हत्या कर दी। जबकि युवक का दूसरा साथी फरार हो गया। वहीं छेड़खानी के दौरान किशोरी भी घायल हो गई। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मां से तहरीर लेकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। फरार साथी की तलाश जारी है। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
मृत युवक गुड्डू मुसहर (25) पुत्र विष्णू मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का निवासी था। सोमवार की शाम साढ़े सात बजे गुड्डू अपने मित्र की बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था। रास्ते में तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मां अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ पैदल जा रही थी। सड़क के किनारे मां-बेटी को देखकर गुड्डू और उसके मित्र ने बाइक रोककर जमुआ गांव का रास्ता पूछा। मां ने रास्ता बता दिया और दोनों बाइक लेकर चल दिए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
कुछ दूर आगे जाने के बाद बाइक पुन: मोड़कर मां बेटी के पास पहुंचे। गुड्डू किशोरी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर दोनों जबरन किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले गए और करीब सौ मीटर आगे सड़क के किनारे सरपत के झुंड के पास बाइक रोककर किशोरी से छेड़खानी करने लगे। 

 

4 of 6
crime scene
उधर बेटी का अपहरण होते देख मां ने चीख पुकार मचाई। चीख सुनकर गांव के लोग उधर दौड़े। भीड़ आते देख एक युवक बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। किशोरी की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले गुड्डू को भीड़ ने लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हत्या
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गुड्डू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरवां में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो चक्रपानपुर बाजार के पास स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। उधर छेड़खानी करते समय किशोरी दोनों बदमाशों के विरोध के दौरान घायल हो गई। उसका क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UP Police
एसपी सिटी/प्रभारी एसपी सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर गुड्डू के विरुद्ध अपहरण और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गुड्डू की पहचान कर घर वालों को सूचना दे दी गई है। यदि घर के लोग आएंगे तो उन्हें लाश सौंप दी जाएगी। गुड्डू की मौत के विषय में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें