फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज का असर, झाड़ू लेकर सफाई करने उतरी वाराणसी पुलिस

Fri, 24 Mar 2017 05:40 PM IST
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 5
Police Cleanliness Campaign in Varanasi - फोटो : पुष्पेंद्र त्रिपाठी
कभी जिन हाथों में एके-47 होती थी, उन हाथों में आज झाड़ू थी। जो हाथ अपराधियों को सबक सिखाते थे, वो आज थानें की इंच-इंच जगह साफ कर रहे थे। जी हां ये नजारा देखने को मिला वाराणसी के सिगरा थाने में।
विज्ञापन

2 of 5
Police Cleanliness Campaign in Varanasi - फोटो : पुष्पेंद्र त्रिपाठी
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पदभार संभालने के साथ्‍ा ही यूपी पुलिस में बदलाव का दौर अब साफ दिखने लगा है। वाराणसी में सड़कों पर पुलिस गश्त बढ़ गई है वहीं ट्रैफिक पुलिस अब ज्यादा सक्रिय है। उल्लंघन करने वालों का जुर्माना भी काटा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Police Cleanliness Campaign in Varanasi - फोटो : पुष्पेंद्र त्रिपाठी
वहीं शुक्रवार को वाराणसी में एक और नजारा देखने को मिला। सिगरा थाने में पुलिसकर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे परिसर की सफाई की। सफाई कार्य में एडिशनल एसपी क्षेत्राधिकारी चेतगंज अनुराग आर्या, सिगरा थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता भी शामिल हुए।

4 of 5
Police Cleanliness Campaign in Varanasi - फोटो : पुष्पेंद्र त्रिपाठी
इस अभियान के बारे में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि इसी तरह से प्रत्येक शुक्रवार को पुलिसलाइन, सभी थानों और पुलिस से जुड़े अन्य कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी मातहतों को ताकीद की गई है कि वे कार्यालय में गुटखा और पान खाकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Police Cleanliness Campaign in Varanasi - फोटो : पुष्पेंद्र त्रिपाठी
अपने तैनाती स्‍थल पर फील्ड में भी धूम्रपान नहीं करेंगे। बता दें कि लखनऊ के एक थाने में सीएम योगी आदित्यनाथ के औचक निरीक्षण से यूपी के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उन्हीं के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें