फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने से पहले योगी के मंत्री ने लगाई झाड़ू, मचा हड़कंप

Fri, 24 Mar 2017 05:39 PM IST
amarujala.com, presented by सत्येंद्र राय
विज्ञापन
1 of 6
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
 उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया। इसके साथ ही आज पदभार ग्रहण करने का दौर शुरू हो गया। इस बीच योगी सरकार के एक मंत्री खुद ही झाड़ू लगाकर चर्चा का विषय बन गए। आगे की स्लाइड में जानें पूरा माजरा-
विज्ञापन

2 of 6
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी आज पदभार ग्रहण करने पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में मौजूद गंदगी को देखकर वह दंग रह गए।
विज्ञापन

3 of 6
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
बलिया के फेफना से विधायक उपेंद्र तिवारी से गंदगी देख रहा नहीं गया। लखनऊ स्थित विधान सभा के अपने विभाग में पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने खुद ही हाथ में झाड़ू लेकर कार्यालय की सफाई शुरु कर दी ।

4 of 6
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
मंत्री उपेंद्र तिवारी को सफाई करता देख विभाग के कर्मचारियों ने भी शर्मिंदगी महसूस की और उन्होंने भी खुद से सफाई की। राज्यमंत्री ने अमर उजाला को बताया कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सुबह साढ़े नौ बजे बुलाया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
मंत्री उपेंद्र ने बताया कि जब वह सुबह कार्यालय पहुंचे तो सफाई भी नहीं हुई थी। इसलिए उन्होंने खुद ही झाड़ू लेकर सफाई शुरू कर दी। कार्यालय में राज्य मंत्री को सफाई करता देख हड़कंप मच गया। बाद में सफाई कर्मचारियों ने क्षमा याचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
upendra tiwari ballia - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राज्यमंत्री अपने विभाग में गए और वहां निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तय समय पर कार्यालय आने के लिए सख्त निर्देश जारी किया। राज्यमंत्री का सफाई करना अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें