फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी ने बिताए 26 घंटे, 10 तस्वीरों में देखें बनारस दौरा

Sun, 28 May 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
cm yogi in kal bhairav mandir - फोटो : अमर उजाला
काशी को क्योटो बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने निकले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में दूसरा दिन बेहद भागदौड़ भरा रहा। सीएम योगी ने जहां काशी में विकास योजनाओं की समीक्षा की वहीं सहारनपुर दंगे को लेकर योगी को काले झंडे भी दिखाए गए। आगे की स्लाइड में देखें सीएम का काशी दौरा...
विज्ञापन

2 of 10
cm yogi in vishwanath temple - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी प्रवास के दूसरे दिन शुरुआत बाबा काल भैरव के दर्शन के साथ की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का अष्टक मंत्रोच्चार से पूजन किया। देश -प्रदेश में सुख -शांति, भाईचारा बना रहे, इसके लिए उन्होंने काशी के कोतवाल की आराधना की। अभिषेक के बाद सीएम ने बाबा को मीठे फल का भोग लगाया। इसके बाद मेवे की माला पहनाई।
विज्ञापन

3 of 10
cm yogi in baba vishwanath temple - फोटो : अमर उजाला
काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह देवाधिदेव बाबा विश्वनाथ के दरबार में सर्व जन के कल्याण का संकल्प लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ षोडशोपचार पूजन के बाद महारुद्राभिषेक किया गया। 11 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर उन्होंने बाबा की बाबा की आरती उतारी। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 6:45 बजे विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। 6:57 पर रानीभवानी परिसर से होकर स्वर्ण शिखरों वाले मुक्तांगन को निहारते हुए उन्होंने पूर्वी द्वार से बाबा गर्भ के गृह में प्रवेश किया।

4 of 10
cm yogi in baba vishwanath temple - फोटो : अमर उजाला
उत्तराभिमुख होकर बैठे योगी ने बाबा का शैवमार्गी परंपरा से ‘पंच वक्त्र’ पूजन किया। इसके बाद 1008 वेलपत्र, 51 कमल के फूलों को अर्पित कर रोली, चंदन, शहद, दही, घी से बाबा को स्नान कराया। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि चारों दिशाओं में सुख -शांति बनी रहे, सभी जन खुश रहें, इस कामना से सीएम ने बाबा का रुद्राभिषेक किया। पूजा के लिए मंदिर प्रशासन ने चांदी की थाल, कटोरियां, पंच पात्र, घंटी, लोटा, शृंगी का इस्तेमाल किया । वहीं विश्वनाथ मंदिर परिसर को गेंदा और गुलाब के फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था।
विज्ञापन

5 of 10
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बनारस दौरे के दूसरे दिन काल भैरव-बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने अस्पताल पहुंचे। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, वार्ड नंबर सात के अलावा ब्लड बैंक , आपरेशन थियेटर को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से मरीजों की सेहत पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। हालांकि किसी तरह की कोई कमी नहीं मिली, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

6 of 10
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की हकीकत को देखा। चौकाघाट फ्लाईओवर, मंडुवाडीह आरओबी, सामनेघाट पुल, शंकुलधारा कुंड और दुर्गाकुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को चौकाघाट फ्लाईओवर को छोड़कर बाकी दोनों कार्यों को 27 जून तक पूरा कराने को कहा। मौके पर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर अभियंताओं की मौजूदगी में गुणवत्ता के साथ काम कराने की हिदायत दी। सीएम के आने को लेकर अधिकारियों में धुकधुकी बनी रही। कई बार अधिकारी लोकेशन ले रहे थे। इसके बाद सीएम प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय गए।  
विज्ञापन

7 of 10
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएचयू में1011 ग्राम पंचायतों से आए प्रधानों से नदी संस्कृति को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा कि आज तमाम नदियां सूखती जा रही हैं। नदी संस्कृति सूख रही है क्योंकि मनुष्य अपनी भौतिक प्यास बुझाने में लग गया है। दिल्ली से लेकर मथुरा, वृंदावन और आगरा में यमुना का जो हाल हुआ है, वो हमारे लिए खतरे की घंटी है। अगर गंगा और यमुना नदियां नहीं बचीं तो उत्तर भारत रेगिस्तान बन जाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि गंगा हमारी संस्कृति का प्रतीक है। इसलिए इसे स्वच्छ रखने की नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी है।  

8 of 10
सीएम योगी गो बैक के नारे लगाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला शनिवार दोपहर बीएचयू गेट से होते हुए स्वतंत्रता भवन जाने वाला था। इसके 10 मिनट पहले भगत सिंह छात्र मोर्चा से जुड़े कुछ छात्र बीएचयू गेट पर धरने पर बैठ गए। योगी आदित्यनाथ वापस जाओ, कैंपस का भगवाकरण बंद करो... जैसे नारे लगाने लगे। यह देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। नारेबाजी कर रहे बीएचयू के आठ छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया। उनके समर्थकों को खदेड़ा गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए पुलिसकर्मियों के बीच अफरातफरी रही।

9 of 10
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांच विधान सभा क्षेत्रों के 16 मंडल अध्यक्षों की बैठक की।  जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,लक्ष्मण आचार्य, काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर, सह प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा शामिल थे। इस दौरान शहर के जाम, खराब सड़कें, सड़कों पर अतिक्रमण और यातायात पर फोकस किया गया। सीएम ने कहा कि आम जनता जाम से जूझ रही है। इससे कैसे निजात मिले। इस पर अफसरों से बात करेंगे। सड़कें खोद कर छोड़ दी जाती हैं और बनती नहीं। इस दौरान सीएम ‌से मिलने के लिए कई लोगों ने नारेबाजी की। वे अपनी बात सीएम तक पहुंचाना चाहते थे। 
विज्ञापन

10 of 10
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू से निकलकर सीएम योगी सर्किट हाउस गए। यहां उन्होंने पीएम मोदी की ड्रीम परियोजना गंगा में जल परिवहन के मार्ग में आ रही बाधाओं के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से जमीन अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कमिश्नरी सभागार में मंडलीय विकास समीक्षा एवं कानून व्यवस्‍था की समीक्षा की। शाम करीब सात बजे सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें