मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के मरीजों की सुविधा के लिए हाल ही में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की। योगी की यह एंबुलेंस सेवा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश्ा यादव की समाजवादी एंबुलेंस सेवा से काफी खास है। आइए जानते हैं, इसकी खासियत-
विज्ञापन
2 of 7
Yogi ambulance
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से गंभीर मरीजों को बेहतर सेवा मुहैया कराने के लिए दिया गया एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शनिवार को वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में पहुंचा। यह एंबुलेंस सेवा हरेक मरीज के लिए नहीं है।
विज्ञापन
3 of 7
Yogi ambulance
- फोटो : अमर उजाला
इससे केवल मंडलीय अस्पताल से गंभीर मरीजों को पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में भेजने के लिए किया जाएगा। इस सेवा के इस्तेमाल के लिए मरीज के परिजन को 108 नंबर मिलाना होगा। वहां कॉल सेंटर अधिकारी से बताना होगा कि उन्हें एएलस एंबुलेंस की जरुरत है।
4 of 7
Yogi ambulance
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कॉल सेंटर अधिकारी एंबुलेंस से मरीजों को भेजने के लिए अस्पताल के सीएमएस और सीएमओ से बात करेंगे। उनसे सहमति मिलने के बाद एंबुलेंस भेज दी जाएगी। यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी।
विज्ञापन
5 of 7
Yogi ambulance
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इस एंबुलेंस के आने के बाद क्रिटकल मरीजों को पूरे प्रदेश में पीजीआई सहित अन्य बड़े अस्पतालों में भेजने में कोई असुविधा नहीं होगी। वहीं दिल्ली से सटे वेस्ट यूपी के 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिलों में मरीजों को दिल्ली के अस्पतालों में भी इसके जरिए भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
6 of 7
Yogi ambulance
- फोटो : अमर उजाला
इस एंबुलेंस में एडवांस उपकरण जैसे वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, फिटल डॉप्लर के अलावा उपचार के लिए दवाओं के साथ एक प्रशिक्षित मेडिकल टेक्नीशियन की व्यवस्था है। इससे मरीज की जान बचाई जा सकेगी।
हार्ट अटैक, सांस लेने में परेशानी, नवजात बच्चों के गंभीर मामले, सड़क दुर्घटनाओं में हेड इंजरी के मामले, आग से जलने के मामले, प्रसव के गंभीर मामले, किसी भी आपात स्थिति में जिसमें आधुनिक चिकित्सा उपचार की हो जरूरत के लिए इस एंबुलेंस को बुलाया जा सकता है।