फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की छात्राओं ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, जानिये क्या है वजह

Thu, 20 Apr 2017 02:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi student Written letter from blood - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की छात्राओं ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि अब सबसे उनकी आस टूट चुकी है और वे उन्हें न्याय दिलाएं। आगे की स्लाइड में जानें क्या है लड़कियों की मांग...
विज्ञापन

2 of 5
varanasi student Written letter from blood - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के एपेक्स कॉलेज आफ नर्सिंग के छात्र और छात्राएं पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप मढ़े हैं।
विज्ञापन

3 of 5
varanasi student Written letter from blood - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कॉलेज में प्रवेश के समय पंजीकरण न कराने, स्कॉलरशिप फार्म न भरे जाने, रसीद पर दूसरे विश्वविद्यालय का नाम समेत कई आरोप लगाए हैं। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से निष्काशित करने और कम नंबर देने की धमकी का भी आरोप लगाया है।

4 of 5
varanasi student Written letter from blood - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों इस संबंध में प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों, कॉलेज प्रबंधन और काशी विद्यापीठ के अधिकारियों की बैठक विश्वविद्यालय के पुस्तकालय समिति कक्ष में बुलाई गई थी। इसके बावजूद अब तक छात्र-छात्राओं की समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi student Written letter from blood - फोटो : अमर उजाला
इससे परेशान इन छात्राओं ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर खून से पीएम मोदी को पत्र लिखा। इन छात्राओं की मांग है कि कॉलेज प्रबंधन उनकी फीस लौटाए। उन्होंने कहा कि कालेज प्रबंधन ने धोखा दिया है और अब हम वहां नहीं पढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें