फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज : मार्केट में छाया भगवा ट्रेंड, स्टॉक खत्म, लंबी हो गई वेटिंग लिस्ट

Wed, 12 Apr 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 6
saffron trend in UP - फोटो : अमर उजाला
यह कहना गलत नहीं होगा कि जिसकी सत्ता उसकी दुहाई...। प्रदेश में सत्ता बदलते ही लोगों की सोच भी बदल गई है। कुछ ऐसा ही गाजीपुर समेत पूरे पूर्वांचल में देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि भगवा रंग के कपड़े लड़कियां भी पसंद कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
saffron trend in UP - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद।सपा और बसपा का झंडा जहां गायब हो गया है, वहीं भगवा रंग हर तरफ नजर आ रहा है। आलम यह है कि दूकान से भगवा गमछा तक गायब है।
विज्ञापन

3 of 6
saffron trend in UP - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष गर्मी में सफेद, चेकदार सहित अन्य डिजाइनों के गमछे का इस्तेमाल करने वाले लोगों की पहली पसंद इस साल भगवा बना है। डिमांड अधिक होने के कारण यह दूकानों से गायब हो गया है।  

4 of 6
saffron trend in UP - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार बनने के बाद पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता भी अब भगवामय होती जा रही है। खासकर युवाओं के सिर पर भगवा का सुरूर चढ़कर बोल रहा है। पिछले दिनों रामनवमी के दिन हिंदू युवा वाहिनी द्वारा नगर में शोभा यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
saffron trend in UP - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक तरफ जहां पूरे नगर में भगवा लहराता नजर आया। वहीं शोभायात्रा में शामिल लोग भी भगवा गमछे में नजर आए। आलम यह था कि कपड़े की दूकान पर भगवान रंग का गमछा समाप्त हो गया। अधिकांश लोगों के कंधे और सिर पर भगवा रंग का गमछा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saffron trend in UP - फोटो : अमर उजाला
कपड़े की दूकान चलाने वाले राजन ने बताया कि भगवा गमछा की जबरदस्त मांग है। अधिक बिक्री से गमछा खत्म हो जा रहा है। पिछले वर्ष नाममात्र को ही भगवा गमछे की बिक्री हुई थी, लेकिन इस वर्ष प्रतिदिन 40 से लेकर 50 गमछा बिक रहा है। 50 से लेकर 150 रुपये में गमछे की बिक्री की जा रही है। यही हाल पूर्वांचल के अन्य जिलों का भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें