फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल एक गाना नहीं 'रंग दे तू मोहे गेरुआ', आज यह दीवानगी बन गई है

Wed, 12 Apr 2017 11:25 AM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
1 of 7
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Social Media
पिछले दिनों एक फिल्म का गाना जिसके बोल-'रंग दे तू मोहे गेरुआ' युवाओं के फेवरेट सॉन्ग में से एक था। अरिजीत सिंह और अंतरा मित्रा के गाए इस गाने को आपने भी सुना ही होगा। जब आप ये गाना सुन रहे थे या गुनगुना रहे थे तो कभी सोचा था कि गेरुआ रंग इस तरह आपको रंग देगा। क्या आपको समझ नहीं आया ? अरे साहब! आप टीवी देखो, अखबार देखो और तो और सोशल मीडिया देखो हर जगह आपको केवल और केवल गेरुआ रंग ही दिखेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
saffron trend in UP - फोटो : अमर उजाला
गेरुआ यानी भगवा रंग अपने आप में ही अब पहचान बन चुका है। और यह बदलाव हुआ जिस दिन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने उस दिन से। एक भगवाधारी मुख्यमंत्री बने तो फिर चीजें तो भगवा होंगी ही। अब इस रंग का इस्तेमाल केवल साधु ही नहीं बल्कि आम लोग भी करने लगे हैं। अचानक से मार्केट में भगवे रंग के गमछे और दुपट्टे की मांग ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

3 of 7
yogi k ful - फोटो : twitter
भगवा रंग को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट देखने को मिले। रविवार को जब योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी से मिले तो एक गुलदस्ता भेंट किया। गुलदस्ते का बाहरी कवर भगवे रंग में रंगा था। ये सही भी है,हाल फिलहाल में अगर आप गौर करें तो पाएंगे कि योगी आदित्यनाथ को शायद भगवा के अलावा कोई और रंग पसंद ही नहीं हो। 

4 of 7
saffron trend in UP - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तरह से भगवा रंग पर फोकस किया गया शायद इससे पहले कभी नहीं किया गया। भगवा रंग केवल संघ और भाजपा की पहचान बन कर रह गई थी। जिस तरह हरा रंग राजद, लाल रंग सपा, नीला रंग बसपा की पहचान था ठीक उसी तरह भगवा की भी पहचान भाजपा थी। लेकिन अब यह रंग राष्ट्रीय कलेवर बन गया है। जिसे देखो वही भगवा रंग में रंगा हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Social Media
अब से कुछ दिन पहले तक नेताओं की पहचान सफेद रंग का कुर्ता हुआ करता था। लेकिन शायद अब ऐसा नहीं है। नेताओं के कुर्ते से लेकर जैकेट तक का रंग भगवा हो चुका है। विश्वास नहीं हो रहा तो यूपी मंत्रिमंडल के मंत्रियों के देख लें। लगभग सभी लोगों के कुर्ते का रंग बदल चुका है। यह रंग प्रदेश के युवा भी पसंद करने लगे हैं। जिसे देखो वही भगवा रंग का अंगोछा धारण किए दिखाई देगा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
gg - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा ही भगवा वस्त्र धारण करते हैं। जब से वह मुख्यमंत्री बने हैं, हर जगह भगवा रंग ही चढ़ा है। योगी आदित्यनाथ जिस भी बैठक में शामिल हुए हैं, उनकी कुर्सी, सोफा सभी पर भगवा वस्त्र दिखाई दिया है। योगी ने अभी तक मुख्यमंत्री आवास या वीवीआईपी गेस्ट हाउस में जितनी भी बैठक की हैं, उसमें यह भगवा रंग ही दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम योगी का गोरखपुर में भव्य स्वागत - फोटो : self
योगी आदित्यनाथ जिस माइक से भाषण देते हैं उसे भी भगवे रंग के कपड़े से लपेट दिया जाता है।  नवरात्रि और रामनवमी में जितनी भी झांकिया निकली उसके क्या कहने। लगभग हर किसी ने भगवे रंग का कपड़ा पहना था या फिर भगवे रंग का अंगोछा लिया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें