गाजीपुर में 29 दिसंबर को होने वाली राजभरों की रैली को लेकर भाजपा और सुभासपा अपने-अपने वोट बैंक को सहेजने में जुट गई हैं। रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। राजभरों के वोट वैंक के लिए योगी सरकार के दो मंत्री आमने सामने हैं। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं तो वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपना किला बचाने की जुगत में हैं। रैली की तैयारियों को लेकर हलचल बढ़ गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 6
OM PRAKASH RAJBHAR
- फोटो : SELF
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी राजभरों को एकजुट कर रहे हैं। वह 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन वर्गों में बंटवाने के लिए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर ने पीएम की इस रैली में शामिल न होने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह गाजीपुर से विधायक हैं और राज्य सरकार के अंग हैं। गाजीपुर में इसके पहले भी प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम हुआ और पूर्वांचल में दौरा हुआ, लेकिन इन कार्यक्रमों में उनको कभी भी बुलाया नहीं गया।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश आरक्षण को तीन भागों में बांटने की मांग को लेकर भाजपा पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। उनकी पार्टी का दावा है कि राजभरों को सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी कर झुनझुना पकड़ाया जा रहा है, जबकि सपा से भाजपा में शामिल अनिल की विश्वसनीयता को लेकर राजभर समाज निश्चिंत नहीं है। हालांकि अनिल राजभर पूरे पूर्वांचल में जनसंपर्क कर राजभरों को एकजुट कर रहे हैं।
4 of 6
अरविंद राजभर
वाराणसी के अलावा गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और भदोही जिलों में इनकी संख्या 12 लाख से अधिक है। 40 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर इनके वोटों का असर पड़ता है। इसका प्रमाण विधानसभा चुनाव में दिखाई पड़ा। यही कारण रहा कि भाजपा ने सुभासपा से गठबंधन कर पूर्वांचल की अधिकतर सीटों पर कब्जा किया। अब इसी समीकरण के सहारे भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने की कोशिश में है।
विज्ञापन
5 of 6
om prakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा राजभर समाज के वोट को अपने पाले में करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। भाजपा ने सुहेलदेव एक्सप्रेस चलाकर राजभरों को लालच दिया। अब 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में डाक टिकट जारी कर राजभरों को झुनझुना देने जा रहे हैं। राजभर और गरीब को रोजी रोटी व रोजगार चाहिए।
इधर, भारतीय समाज दल की बैठक में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयान देकर समाज को मूर्ख बना रहे हैं। वास्तव में वह समाज का भला चाहते हैं तो कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दें। कहा, दूसरी ओर भाजपा का ओमप्रकाश के बयानों पर मौन रहना सिद्ध करता है कि भाजपा भी राजभरों को मूर्ख बना रही है। इन दोनों से सावधान रहने की आवश्यकता है।