फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः आजमगढ़ से CM योगी का रहा है गहरा रिश्ता, जानिए एक अनसुनी कहानी

Mon, 05 Jun 2017 08:39 PM IST
amarujala.com, presented by आशीष तिवारी/आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 8
yogi adiyanath
यूपी के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रिश्ता आजमगढ़ से बड़ा ही गहरा रहा है। शायद बहुत कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि इस रिश्ते की गहराई का राज क्या है? आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन

2 of 8
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
इसका सबसे बड़ा कारण है कि  जब-जब हिंदुत्व पर आंच आई, वह ढाल बनकर खड़ा होते रहे। यही वजह है कि जिले में उनके समर्थकों की संख्या अधिक है। उन्होंने कई बार यहां सभाएं कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  मुख्यमंत्री बनने से पहले भी जिले में उनके आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो जाता था। 
विज्ञापन

3 of 8
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

वर्ष 2008 में तकिया क्षेत्र में उनके ऊपर हुए हमले के बाद प्रशासन की नजर उनके काफिले पर तब तक लगी रहती थी जब तक वह जिले की सीमा से बाहर न चलें आएं।  कुछ पुरानी घटनाओं पर गौर करें तो वर्ष 2003 में प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कालेज के होनहार छात्र अजीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

4 of 8
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

जीयनपुर के रहने वाले अजीय राय के परिवार का संबंध जीयनपुर क्षेत्र में स्थित नाथ संप्रदाय के मठ से था। अजीत की हत्या के बाद जब निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो समर्थन में योगी आदित्यनाथ खड़ा हुए। इससे पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारामहमूदपुर गांव में हुए हिंसा की घटना के बाद आदित्यनाथ खड़े हुए, बल्कि पीड़ितों को न्याय भी दिलवाया।
विज्ञापन

5 of 8
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ के इस तेवर से विपक्षी काफी घबरा गए थे। शायद यही कारण है कि वर्ष 2008 में शहर में हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ही थे। 
विज्ञापन

6 of 8
CM Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ के इस तेवर से विपक्षी काफी घबरा गए थे। शायद यही कारण है कि वर्ष 2008 में शहर में हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ही थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए योगी अपने काफिले के साथ शहर के तकिया मुहल्ले से होकर गुजर रहे थे। तभी कुछ शरारती तत्वों ने उनके काफिले पर हमला बोल दिया था। इस घटना के बाद उपजे हालात पर प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया।
विज्ञापन

7 of 8
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

इसी घटना के बाद प्रशासन ने योगी जी को आजमगढ़ शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।  वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदित्यनाथ योगी के कंधे पर प्रदेश का भार सौंप दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ
प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दिन रात एक किए हुए हैं। इसी क्रम में 25 मई को आजमगढ़ जिले में समीक्षा करने आए थे।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें