sarnath
- फोटो : sarnath
काशी घूमने वाले पर्यटकों को भाता है सारनाथ
भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पहुंचने के लिए हवाई, रेल व सड़क मार्ग का सुगम साधन है। 30 किमी की दूरी पर बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, सारनाथ में ही रेलवे स्टेशन, कैंट रेलवे स्टेशन से लगभग 8 किमी की दूरी पर सारनाथ है। घूमने के लिए सारनाथ में धमेक्क स्तूप, चौखंडी स्तूप, सीता रसोईया, थाई मंदिर, मूल गंधकुटी विहार सहित चिड़ियाघर भी है। लाइट एंड साउंड सिस्टम भी शुरू हो चुका है।