फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवसः धरती पर हरियाली लाने को बढ़े हाथ, पूर्वांचल में पौधरोपण कर लिया संकल्प

Wed, 06 Jun 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
पूरे विश्व ने आज पर्यावरण दिवस मनाया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के लिए सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना। हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम होती है। इस साल की थीम है प्लास्टिक प्रदूषण से धरती को दूर रखना। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
बनारस में विश्व पर्यावरण दिवस पर कहीं पौधे रोपकर तो कहीं पौधे बांटकर हरियाली का महत्व समझाया गया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शहर भर में कहीं गंगा किनारे प्लास्टिक को ना कह उसके विकल्पों को बारे में बताया गया तो कहीं स्कूल कॉलेज के कैंपस में पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
बलिया में जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं पौधरोपण तो कहीं गोष्ठी की गई। पर्यावरण को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई।
 
 

4 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में बेलन नदी के उद्गम स्थल करद गांव से जल जन जागरण यात्रा निकाली गई। करद गांव से सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। 

 
विज्ञापन

5 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
मऊ में नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गोष्ठी और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। 

 
विज्ञापन

6 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
भदोही में जिले में विविध आयोजन हुए। इस दौरान कहीं निबंध प्रतियोगिता तो कहीं गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। वन विभाग ने पौधे लगवाए।  

 
विज्ञापन

7 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में जिले भर में कार्यक्रम हुए। स्वयं सेवी संगठनों ने जागरूकता रैली निकाली और पौधरोपण किया। गोष्ठियों में पौधरोपण पर जोर दिया गया। पहल सामाजिक संस्था, अस्मिता नाट्य संस्था और सुर सरिता संस्था के बच्चों ने जुलूस निकाला और पौधरोपण किया।
 

8 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
      
आजमगढ़ में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं लोगों ने पौधरोपण किया तो कहीं गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। 

 

9 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
गाजीपु्र में जनपद में विभिन्न इलाकों में पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया गया। कहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया तो तो कहीं डिजिटल मेला आयोजित कर पर्यावरण के महत्व को समझाया गया। 
 
 

10 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में स्वच्छ गोमती अभियान के तत्वाधान में मुंगराबादशाहपुर स्थित पवारा थाने पर पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि पर्यारण संरक्षण देशवासियों की जिम्मेदारी है। जिसके लिए सबको आगे आना होगा। 

 
विज्ञापन

11 of 11
World environment day - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी समेत समस्त थाने में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। डीआईजी ने अपने कैंप कार्यालय परिसर में पौधा लगाया तो एसपी ने पुलिस लाइन में पौधा गया। वहीं जिले के समस्त थानों में थानेदार समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें