फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी IAS बनकर सगाई करने पहुंचा युवक गिरफ्तार, कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 05 Jun 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
fake IAS officer
यूपी के आगरा में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक एक सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी की बेटी से सगाई करने पहुंचा था। युवक खुद को पुडुचेरी के उप राज्यपाल के ओएसडी बताता था। इस फर्जी अधिकारी के कई और कारनामे सामने आए हैं। जिन्हें जानकर कोई भी हैरान हो जाए। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
fake IAS officer - फोटो : अमर उजाला
आगरा की लायर्स कालोनी निवासी एक रिटायर्ड शिक्षाधिकारी ने अपनी डॉक्ट्रेट बेटी की शादी के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रोफाइल को देखकर एक महीने पहले डा. मंजीत राज ने परिजनों से संपर्क किया। खुद को 2015 बैच का आईएएस अधिकारी बताया। वर्तमान में अपनी पोस्टिंग पुडुचेरी के उप राज्यपाल के ओएसडी के पद पर बताई। यह भी कहा कि वह दिल्ली में भी फ्लैट लेकर रहता था।

 
विज्ञापन

3 of 8
fake IAS officer
युवक जब रविवार को सगाई करने आया तो पुलिस ने फर्जी आईएएस को पकड़ लिया। उसका पिता, चाचा और चालक भी पकड़ा गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक ने बताया कि अभियुक्त डा. मंजीत राज निवासी भूतल, बसई दारापुर, रमेश नगर, पश्चिमी दिल्ली है। वह मूल रूप से गांव नारी पचदेवरा, थाना करंडा, गाजीपुर का रहने वाला है।

 

4 of 8
fake IAS officer - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने कई आईएएस, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के नाम बताए। इस पर युवती के पिता ने डा. मंजीत राज के बारे में पड़ताल शुरू कर दी। उसकी फेसबुक और वेबसाइट पर प्रोफाइल चेक की। उसमें कई अधिकारियों, राजनेताओं के साथ फोटो थे। संसद भवन तक के फोटो थे। पुडुचेरी के उप राज्यपाल के साथ भी फोटो था। इससे उन्हें उसके आईएएस होने का विश्वास हो गया। इस पर रिश्ते की बात की। युवक के गांव में भी लोग उसे आईएएस के रूप में ही जानते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
fake ias officer - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले डा. मंजीत राज और उसके परिजनों को वाराणसी के एक होटल में बुलाया। 4.5 लाख रुपये देकर रोका कर दिया। इसके बाद तीन जून को आगरा आकर सगाई करना तय हुआ। एक सप्ताह पहले युवती ने उससे बात की। नौकरी से संबंधित सवाल पूछे। यह सवाल ऐसे थे कि जिसे कोई आईएएस अधिकारी ही बता सकता था। मगर, डा. मंजीत राज टालमटोल करने लगा। इस दौरान शादी में चार करोड़ रुपये खर्च करने को कहा। इस पर परिजनों को शक हो गया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
fake ias officer - फोटो : अमर उजाला
इस युवती के परिजनों ने चार दिन पहले एएसपी अभिषेक से शिकायत की। उनसे कहा कि वह सिर्फ इसके आईएएस होने के बारे में जांच करके बता दें। पुलिस जांच में जुट गई। उधर, मंजीत रविवार को परिजनों के साथ आगरा आया। उसके साथ दोस्त भी थे। उसकी इनोवा पर भारत सरकार की नेम प्लेट भी लगी थी। लड़की के परिजन उससे पोस्टिंग और ट्रेनिंग के बारे में पूछताछ करने लगे। इसमें मंजीत फंस गया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
fake ias officer - फोटो : अमर उजाला
युवती के पिता ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस उसे थाने लेकर आई। मगर, वह काफी देर तक पुलिस को भी गुमराह करता रहा। अपने संबंध अधिकारियों से लेकर नेताओं तक से बताए। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो राज खोला। वह बीएससी पास है। 2017 में आईएएस मेंस की परीक्षा दी थी। इसमें सफल नहीं हो सका था। तब से आईएएस की तरह रहने का सपना पाले हुए था। शादी करके करोड़पति बनना चाहता था। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
fake ias officer - फोटो : अमर उजाला
उसके पास से 2.54 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये के जेवरात, कपड़े, इनोवा क्रिस्टा और पांच मोबाइल बरामद किए। मंजीत के साथ ही उसका पिता शिव गोविंदराम, चाचा रमाशंकर और चालक धर्मेंद्र उर्फ राहुल निवासी हरीनगर, नई दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें