फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस: जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए महादानी बनने की होड़, अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर रक्तदान कर रहे लोग

Sun, 14 Jun 2020 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन ने सौ से ज्यादा शहरों में लगाए रक्तदान शिविर।
  • पूर्वांचल के वाराणसी समते चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर में लोगों ने किया महादान।
विज्ञापन
1 of 7
चंदौली में रक्तदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। अमर उजाला फाउंडेशन हर साल जिलों में रक्तदाता शिविर लगाता है। इस साल भी शिविर में लोग रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सी ले रहे हैं। पूर्वांचल के वाराणसी समते चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर में रक्तदान शिविर में लोगों ने महादान किया।
विज्ञापन

2 of 7
शिविर का निरीक्षण करते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आईएमए और दीनदयाल अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। इसमें कोई तीन चार साल तो कोई दस साल से लगातार रक्तदान कर रहा है। आईएमए सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन करने के बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। रक्त को खरीदा नही बल्कि लोगों के दान से ही प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
रक्तदान करते लोग।
उधर दीनदयाल अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में पहुंचकर सीएमओ ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान की महत्ता बताई। शिविर में श्री अग्रसेन युवा मंच के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल के निर्देशन में पदाधिकारियों, सदस्यों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया।

4 of 7
गाजीपुर में रक्तदान शिविर में पहुंचे लोग।
गाजीपुर जिले में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर में अभी तक 54 लोगों ने रक्तदान किया है। रक्तदान शिविर का शुभारंभ रविवार को साढ़े आठ बजे प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गुलाब सिंह, अपर जिला जज संतोष कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने किया था। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य व सीएमएस नेसार अहमद की देखरेख में महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

5 of 7
भदोही में किया रक्तदान। - फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिले में रक्तदाता शिविर में 3 बजे तक 27 लोगों ने रक्दान किया है। वहीं 29 लोगों ने पंजीकरण कराया था। चन्दौली जिले में 3 बजे तक 30 ने किया रक्तदान किया और 35 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। जिला अस्पताल में सभी को सर्टिफिकेट दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
वहीं मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक और लायंस स्कूल में रक्तदान शिविर लगा है। यहां 3 बजे तक 37 लोग अभी तक इस महादान का हिस्सा बने हैं, जबकि 50 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मंडलीय अस्पताल में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जौनपुर में 3 बजे तक कुल 34 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें 28 यूनिट जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुआ है। यहां कुल 36 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सुबह 10 बजे डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शिविर का उदघाटन किया। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय, सीएमएस डॉ आरके शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र, सीओ सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। सांसद श्याम सिंह यादव ने भी सहभागिता निभाई। इसके अलावा छह यूनिट रक्तदान शाहगंज में हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें