छत्तीसगढ़ की एक महिला ने यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया कि जौनपुर के पचहटियां निवासी मनदीप सिंह उर्फ लकी ने दूसरी शादी कर ली है। ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर लिया है। उसने और भी कई गंभीर आरोप लगाए जिसे सुनकर मंत्री बहुगुणा जोशी हैरत में पड़ गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 5
punjabi women
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ कोरबा के शिवाजीनगर निवासी अमनदीप कौर ने बुधवार को प्रभारी मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि जौनपुर के लाइन बाजार सूरज घाट रोड पचहटियां निवासी मनदीप सिंह उर्फ लकी ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
3 of 5
punjabi women
- फोटो : अमर उजाला
अमनदीप कौर का कहना है कि तीन जुलाई 2012 को उसकी शादी मनदीप सिंह उर्फ लकी के साथ हुई थी। जिसमें लाखों रुपये उसके परिवारवालों ने दहेज में दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके परिवारवालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और परिवार न्यायालय में हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत केस दायर कर दिया।
4 of 5
punjabi women
- फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि इस मामले में 20 जनवरी को योजित वाद की तिथि निर्धारित थी। जिसके लिए वह 18 जनवरी को कोरबा से चलकर 19 की रात में जौनपुर पहुंची। जहां उसके पति के परिवारवालों ने दरवाजा नहीं खोला। इसकी शिकायत पुलिस में उन्होंने की।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया लेकिन मनदीप उसे घर नहीं ले गया। महिला ने कई गंभीर आरोप भी पति और ससुरालवालों पर लगाए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार को भाजपा के अनशन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जौनपुर आई थीं।