फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रक से आ रही थी आवाज, अंदर देखा तो दंग रह गई पुलिस

Fri, 09 Nov 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 5
truck shimla
पुलिस रोज की तरह वाहनों की चेकिंग कर रही थी, लेकिन बीती रात पुलिस ने जो नजारा देखा तो वह दंग रह गए। पुलिसकर्मियों को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। मामला यूपी के बलिया जिले का है। आगे की स्लाइड्स में देखें ...

 
विज्ञापन

2 of 5
यूपी100 - फोटो : amar ujala
बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ बांसडीह सप्तर्षि चौराहे पर सोमवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सहतवार की तरफ से आ रहे ट्रक से उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इसके बाद ट्रक नजदीक आने पर उसमें एक महिला की आवाज सुनाई दी। महिला की आवाज सुन पुलिस ने ट्रक का पीछा कर रुकवाया। जब ट्रक के अंदर झांककर देखा तो उसमें एक महिला मिली।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला ने पुलिस को बताया कि रेवती से सहतवार आने के लिए कोई साधन नहीं था। इसी बीच ट्रक आते दिखाई दिया। उसके चालक से सहतवार तक ले चलने की बात कही। ट्रक चालक ने उसे बैठा लिया लेकिन सहतवार उतारने के बजाय लेकर भागने लगा। जब उसने पुलिस को देखा तो मदद के लिए गुहार लगाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
प्रभारी निरीक्षक ने महिला के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं ट्रक चालक उमेश यादव निवासी फेफना एवं भरत यादव निवासी बालेश्वर मंदिर शहर कोतवाली को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें