एक ओर दिवाली मनाने को लेकर हर घर में जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं, उसी वक्त आई एक खबर ने यूपी के गाजीपुर जिले के एक परिवार को झकझोर कर रख कर दिया। गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी के पास बुधवार सुबह ट्रक से कुचल कर खुदाईपुर के दिनेश कुशवाहा (24) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और एक रिक्शे में आगजनी और पुलिस पर पथराव का प्रयास किया। करीब चार घंटे तक सड़क जाम रही। इधर, घर के इकलौते चिराग के बुझने से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर चार घंटे बाद जाम समाप्त कराया। खुदाईपुर (फूलपुर) निवासी महेंद्र कुशवाहा का पुत्र दिनेश सुबह पांच बजे बाइक से सब्जी लेकर मंडी जा रहा था। रजागंज पुलिस चौकी के पास जमानिया से बालू लेकर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी व बाइक सहित दिनेश को 50 मीटर तक घसीट ले गया। इससे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद लोग दौड़े तो चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने रजागंज पुलिस चौकी को यहां से हटवाने, मृतक के परिवार को मुआवजा, आवास देने, ब्रेकर बनवाने आदि की मांग को लेकर चौकी के पास सुबह छह बजे जाम लगा दिया। इस बीच कुछ लोगों ने एक रिक्शे में आगजनी का प्रयास किया पर दूसरे लोगों ने उसे बुझा दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ करने का प्रयास किया।
4 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त एसडीएम राजेश, सीओ सदर महिपाल पाठक, कोतवाल, सुहवल प्रभारी निरीक्षक, अग्निशमन दस्ते के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई तो भीड़ में से दो तीन पत्थर भी फेंके गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया पर प्रदर्शनकारी मांगों पर अड़े रहे।
करीब चार घंटे बाद मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने पर दिन में दस बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में लिया। सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के पिता महेंद्र कुशवाहा की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।