शादी के छह वर्ष बाद एक युवक की पत्नी ससुराल जाने को तैयार नहीं हो रही है। युवक कई बार अपनी पत्नी को ससुराल लेने गया लेकिन हर बार उसने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
bride
मामला यूपी के बनारस का है। जहां काफी मान-मनौव्वल के बाद पत्नी युवक के साथ ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। जब उससे पूछा गया कि क्यों ससुराल नहीं जाना चाहती हो तो उसने जो बताया, उसे जानकार हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
3 of 6
angry wife
शहर के जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह छह वर्ष पूर्व मिर्जामुराद थाना के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। वो कई बार पत्नी की विदाई कराने गया लेकिन वो उसे नपुंसक बताकर साथ आने से इंकार कर देती है।
4 of 6
angry wife
कई बार की पंचायत के बाद भी मसले का हल नहीं निकला तो पति ने रविवार को जंसा थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से उसकी पत्नी मायके से ससुराल नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 6
UP Police
पति का कहना है कि पुलिस उसका मेडिकल मुआयना कराए। यदि वो नपुंसक सिद्ध हो जाए तो उसे जेल भेज दे नहीं तो उसकी पत्नी की मायके से विदाई कराए। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जंसा ने बताया कि युवती के पिता ने महिला प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, युवक द्वारा थाने पर दी गई तहरीर की जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।