टीम इंडिया के स्पीडस्टर ईशांत शर्मा ने होली पर जमकर मस्ती की। शादी के बाद इस पहली होली में ईशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने खूब धमाल मचाया। वहीं इस नवविवाहित जोड़े के लिए यह होली बेहद खास रही। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी कहानी-
विज्ञापन
2 of 9
ishant sharma pratima singh holi
- फोटो : अमर उजाला
ईशांत शर्मा इन दिनों आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरिज में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसीलिए वह इस बार होली में रंगों से दूर रहना चाहते थे। वहीं उनकी बनारसी पत्नी प्रतिमा सिंह को रंगों से बेहद लगाव है।
विज्ञापन
3 of 9
ishant sharma pratima singh holi
- फोटो : अमर उजाला
होली के दिन प्रतिमा ने ईशांत को जल्दी घर आने के लिए कहा ताकि शादी के बाद पहली होली को रंगों के साथ सेलिब्रेट किया जा सके। पत्नी के इस आग्रह को ईशांत ने मैच के कारण ठुकरा दिया।
4 of 9
ishant sharma pratima singh holi
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा भी कहां मानने वाली थीं। उन्होंने भी कह दिया अगर आपने एक बनारसी लड़की से शादी की है तो पक्के रंगों से ही होली खेलनी होगी। ईशांत ने एक बार फिर पत्नी के आग्रह को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
5 of 9
ishant sharma pratima singh holi
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रतिमा ने अपने दिल्ली स्थित घर पर पार्टी शुरू कर दी। अपनी गेंदों से दिग्गज बल्लेबाजों को बोल्ड करने वाले ईशांत शर्मा को पत्नी की जिद के आगे झुकना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 9
ishant sharma pratima singh holi
- फोटो : अमर उजाला
बेचारे ईशांत घर पहुंचे जहां बीबी ने उन्हें रंगों से सराबोर कर दिया। प्रतिमा ने उन्हें बताया कि यह होली खेलने का बनारसी स्टाइल है। कहा कि दिल्ली के विपरीत बनारस में होली के दिन अगर पक्के रंगों से होली नहीं खेला तो क्या खेला।
विज्ञापन
7 of 9
ishant sharma pratima singh holi
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ईशांत, प्रतिमा और उनके भाई विक्रांत तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने बनारसी स्टाइल में जमकर होली खेली। दोनों पहचानने में भी नहीं आ रहे थे। बता दें कि बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह बनारस की रहने वाली हैं।
8 of 9
ishant sharma honeymoon
- फोटो : facebook
ईशांत की प्रतिमा से पहली मुलाकात बास्केटबाल कोर्ट पर हुई थी। वाकया साल 2011 का है। रीबा बास्केटबाल लीग के समापन समारोह में ईशांत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहीं मैच के दौरान प्रतिमा पर उनकी नजर पड़ी।
ईशांत उनके दमदार खेल से इतने प्रभावित हुए कि मैच खत्म होने के बाद उनसे मुलाकात की। पहली ही मुलाकात में वे प्रतिमा को दिल दे बैठे। फिर दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला कर लिया। महंनी के बाद पिछले दिनों ईशांत वाराणसी आए थे।