फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बनारसी होली' में सराबोर हुए विदेशी सैलानी, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Mar 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में महाविजय की होली के साथ रंगोत्सव की छटा और गाढ़ी हो गई। महुआ की डोंगी की मदमाती गंध और आम के टिकोरे प्रकृति पर जहां उल्लास और नवीनता का नया रंग चढ़ा रहे हैं, वहीं प्रेम, सद्भाव की होली ने हर किसी को मोह लिया।
विज्ञापन

2 of 8
holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

सात समंदर पार से काशी घूमने आए सैलानी भी जगह -जगह डीजे की धुन पर रंगों से भीगते, सराबोर होते नाचने लगे। भाईचारे की होली का यह रंग सोमवार को और चटख हो गया।
विज्ञापन

3 of 8
holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 भोले की नगरी रंगोत्सव में डूब गई। गंगा घाटों से लेकर गलियों, चौराहों, तिराहों तक अबीर-गुलाल से पुते हुए चेहरे, बने हुए वेश आकर्षण का केंद्र बन गए।

4 of 8
holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गंगा की उन्मुक्त लहरों पर बजड़े सजाकर भांग-ठंडई घोटते और होरी, चैती गाते गवइयों की टोलियां निकलीं। अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक तरह-तरह के होलियाना दृश्यों ने देश-विदेश से आए सैलानियों को लुभाया।
विज्ञापन

5 of 8
holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
रंगों की बौछार से काशी सोमवार को रंग जाएगी। होली का रंग इस कदर चढ़ा कि सुबह से ही बच्चे गलियों में गुब्बारे में रंग भरकर राह चलते लोगों पर फेंकने लगे। जगह-जगह पिचकरी से रंगों की बौछार शुरू हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने होलिकाओं की पूजा की। अमलेश शुक्ल अमन ने दशाश्वमेध घाट के सामने बजड़े पर भोजपुरी गायकी का रंग जमाया। होरी खेलैं मशाने में... के उनके बोल पर युवा जमकर थिरके।
विज्ञापन

7 of 8
holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ सुमन अग्रहरि ने भी सुर लगाए और होली गीतों पर जमकर मस्ती की गई। इसी तरह राजन तिवारी और श्रद्धा पांडेय ने भी ढोल, हारमोनियम पर होली गीतों के रंग जमाए। विदेशियों ने भी होली की खुशियों को साझा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
जापान, जर्मनी, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा से आए सैलानी भी रंगों से नहीं बच सके। तमाम विदेशी युवक-युवतियों ने घाटों पर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां मनाई। सैकड़ों की तादाद में विदेशी पर्यटक सोमवार को काशी में होली खेलने निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें