छह दिन तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कहर के बाद पुरवाई बहने से मौसम बदल गया है। नम हवाओं ने सोमवार को पारा चढ़ा दिया। तापमान बढ़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। आगे कैसा होगा मौसम,जानें अगले स्लाइड्स में..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने भी आंखें खोली लेकिन फिर बादलों की ओट में धूप समा गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि लोकल हीटिंग के साथ नम हवाओं के टकराव से आसमान में छाए बादल बरस भी सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14. 7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे कंपकंपी से निजात मिल गई है।
4 of 8
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
पुरवा हवाओं ने ने रविवार को मौसम का रुख बदल दिया। हवा में नमी और लोकल हीटिंग के चलते आसमान में बादल छा गए। नम हवाओं के असर से तापमान में इजाफा हो गया है। इससे ठंड से कुछ राहत तो हुए लेकिन चौबीस घंटे के भीतर बूंदाबादी होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
5 of 8
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
बारिश होने के बाद फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला के अनुसार पुरवा हवाओं की गति तेज होने से मौसम में बदलाव आया है। इससे कोहरे में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14. 7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे कंपकंपी से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
7 of 8
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे की कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। कड़ाके की ठंड में अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने खोली आंखें
- फोटो : अमर उजाला
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह कोलकाता, नई दिल्ली, मुंबई एवं शाम के समय हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली से आने तथा जाने वाली आधा दर्जन से अधिक उड़ानें अपने निर्धारित समय से विलंबित रही। उड़ानें विलंबित होने के चलते विमान यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।