फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नए साल के जश्न में डूबा वाराणसी, हर तरफ मस्ती और धमाल

Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
हर तरफ मस्ती और धमाल - फोटो : अमर उजाला
महादेव की नगरी वाराणसी में नववर्ष 2017 का स्वागत काफी धूम-धाम से हुआ।  नए साल का जश्न मनाने के लिए गौतमबुद्ध की उपदेश स्थली से महामना की कर्मस्थली तक उत्सव का नजारा दिखा। आगे की स्लाइड्स में देखें मस्ती और धमाल..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
नए साल के जश्न में डूबा वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेती से बहरी अलंग तक हवा में लहराते, ऊंची छलांग लगाते नए आस और विश्वास के साथ कदम बढे। हर तरफ जोश जुनून और उत्सव के रंग छाए। 
विज्ञापन

3 of 10
हर तरफ मस्ती और धमाल - फोटो : अमर उजाला
सुबह काशी कोहरे के चादर में लिपटा रहा। सूरज की सुनहरी चमक दिनभर देखने को नहीं मिली। मगर, फिर भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। 

4 of 10
हर तरफ मस्ती और धमाल - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न दिन भर वैसे तो शहर के हर हस्से में मना लोकिन गंगा उसपार का जश्न कुछ खास रहा। गंगा उसपार आज मेले जैसा माहौल रहा। लोगों का भी हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

5 of 10
हर तरफ मस्ती और धमाल - फोटो : अमर उजाला
रेती पर कोई दौड़ता नजर आया, तो कोई खेलते। कोई आराम करते दिखे तो कोई धमाचौकड़ी मचाते। देशी विदेशी पर्यटकों से गंगा उसपार का रेतीला मैदान अटा रहा। 
विज्ञापन

6 of 10
नए साल के जश्न में डूबा वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
भीषण ठंड में युवाओं से लेकर मासूम बच्चे भी जश्न मनाते दिखे। नए साल के जश्न में सेल्फी क्रेज भी दिखा। दोस्तों के संग सेल्फी लेती एक लड़की।
विज्ञापन

7 of 10
हर तरफ मस्ती और धमाल - फोटो : अमर उजाला
गंगापार का मनोहर दृश्य देखने लायक था। गुब्बारे से लेकर चाय-कॉफी ते बेचने वाले मौजूद थे। नए साल के पहले दिन जश्न मनाने निकले लोगों ने घुड़सवारी का भी आनंद लिया। 

8 of 10
हर तरफ मस्ती और धमाल - फोटो : अमर उजाला

रविवार को साल का पहला दिन होने के कारण लोगों ने पहले से ही सप्ताहांत पर पिकनिक का कार्यक्रम बना लिया था। पिकनिक के लिए गंगा उसपार जाना लोग पसंद करते हैं।

9 of 10
हर तरफ मस्ती और धमाल - फोटो : अमर उजाला

इस पार से गंगा उसपार जाने के लिए नौका ही एक सहारा है। आम दिनों की अपेक्षा रविवार को नौकेवाले की चांदी रही। 
विज्ञापन

10 of 10
नए साल के जश्न में डूबा वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
गंगा उसपार आज मेले जैसा माहौल रहा। लोगों का भी हुजूम उमड़ा। रेती पर कोई दौड़ता नजर आया, तो कोई खेलते। कोई आराम करते दिखे तो कोई धमाचौकड़ी मचाते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें