फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में एडवेंचर्स वाटर स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ, अब गोवा-मुंबई जाने की जरूरत नहीं, देखें तस्वीरें

Sat, 21 Apr 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
water sports - फोटो : अमर उजाला
अब आप बनारस में ही लहरों के साथ मस्ती कर सकते हैं। इसके लिए गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। काशी में ही वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गेम्स का मजा ले सकते हैं। जेटस्की और बनाना राइड, डिजर्ट बाइक और हॉट एयर बैलून जो आपके अंदर रोमांच पैदा करे वो सबकुछ अब यहां मौजूद है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
water sports - फोटो : अमर उजाला
काशी के शूलटंकेश्वर घाट पर एडवेंचर्स वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। आम जनता हाईस्पीड डेजर्ट बाइक के साथ ही ढेर सारे रोमांचक खेलों का गंगा किनारे आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा जेट स्की, वाटर पैरासेलिंग, बनाना राइड, फैमिली राइड, हाई स्पीड बोर्ड, वाटर फ्लोटिंग टेंट, चप्पू बोट पैरामीटर का आनंद बनारस की जनता गंगा की लहरों पर उठा सकती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
water sports - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को इसका उद्घाटन एडिशनल डायरेक्टर इंडिया टूरिज्म के जगदीप कांबले, ज्वाइंट डायरेक्टर अविनाश चंद्र मिश्रा, उप जिलाधिकारी चुनार डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से काफी विकास करेगा। 

 

4 of 6
water sports - फोटो : अमर उजाला
इससे बनारस में टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ इस क्षेत्र की जनता के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। पर्यटन के लिए पहले बड़े-बड़े महानगरों में जो सुविधाएं मिलती थीं अब वही सुविधाएं बनारस में भी मौजूद होंगी। पर्यटन के साथ-साथ इस क्षेत्र का भी इससे काफी विकास होगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
water sports - फोटो : अमर उजाला
बनारस में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वाटर स्पोर्ट्स के मैनेजर सुनील शर्मा ने बताया कि यहां पर सुबह 9 बजे से रात 10 तक लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
water sports - फोटो : अमर उजाला
हमारी एक रेस्क्यू की टीम बराबर रहेगी जो टूरिस्टों का विशेष ध्यान रखेगी। इस दौरान राजीव रंजन, महिपाल, मिथुन, जीशान, विकास, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें