फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम: 12वीं के छात्र ने बनाया फ्लाइंग जेट का मॉडल, 900 मीटर ऊंचाई तक उड़ाया

Wed, 26 Nov 2025 10:44 AM IST
प्रगति चंद श्रीप्रकाश वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में 12वीं के छात्र ने फ्लाइंग जेट का मॉडल तैयार किया। साथ ही इसे 900 मीटर ऊंचाई तक उड़ाया। इसे लेकर एसडीएम राजातालाब ने छात्र विवेक दुबे के प्रयास को सराहा। 
 
विज्ञापन
1 of 5
विवेक दुबे ने बनाया फ्लाइंग जेट का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
सेवापुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनौली के बारहवीं के छात्र विवेक दुबे ने फ्लाइंग जेट का मॉडल बनाया है। करीब 11 हजार रुपये की लागत से बनाए गए इस जेट को उन्होंने 900 मीटर की ऊंचाई तक उड़ाकर लोगों को दिखाया। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम राजातालाब विवेक के घर पहुंचे और उनके द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: महिला की मौत पर भड़के परिजन, क्लीनिक में तोड़फोड़, डेढ़ घंटे तक जाम किया हाईवे    
विज्ञापन

2 of 5
विवेक दुबे ने बनाया फ्लाइंग जेट का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
बनौली निवासी शिवशंकर दुबे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सिल्वर ग्रोव सेवापुरी में पढ़ने वाले उनके बेटे विवेक का कहना है कि घर के ऊपर से प्लेन जाते हुए देखकर उनके मन में प्लेन बनाने का विचार आया।
विज्ञापन

3 of 5
फ्लाइंग जेट का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने पहले कागज काटकर उसका डेमो तैयार किया और फिर सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई के लिए मिलने वाले पैसों में से कुछ बचत कर और गांव के ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर कुछ धन एकत्र किया।
 

4 of 5
विवेक दुबे ने बनाया फ्लाइंग जेट का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विवेक ने बताया कि करीब 11 हजार रुपये का सामान खरीदकर उन्होंने जेट का मॉडल तैयार किया। इसमें कंट्रोल रिसीवर और ट्रांसमीटर भी लगाया गया, जिसके माध्यम से जेट को ऊपर-नीचे करने एवं दिशा देने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक दुबे ने बनाया फ्लाइंग जेट का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विवेक अपने जेट मॉडल को गांव के सिवान में लेकर उड़ाने का प्रयास कर रहे थे, तो कई बार जेट क्रैश होकर गिर गया, लेकिन हार न मानते हुए उन्होंने अंततः जेट मॉडल को उड़ाने में सफलता पाई। एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार ने विवेक के प्रयास की सराहना की और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें