उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपनी दो दिवसीय काशी यात्रा के बाद शनिवार शाम पांच बजे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए। वाराणसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत अन्य नेताओं और अधिकारियों ने विदाई दी।
सपरिवार शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गंगा आरती देखी। शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। फिर पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे। यहां उपराष्ट्रपति ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के गगनचुंबी विशाल प्रतिमा की चरणों में शीश नवाया और पुष्पांजली अर्पित की।
उन्होंने स्मृति उपवन के थ्रीडी मॉडल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर आधारित थ्रीडी फिल्म का भी अवलोकन किया। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने के बाद उन्होंने विजिटर डायरी में मन की बात को भी लिखा। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 9
काशी विश्वनाथ मंदिर में उपराष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पत्नी एम उषा नायडू संग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव का विधिवत दर्शन पूजन किया। उपराष्ट्रपति ने बाबा से देश में सुख शांति और लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में भारत माता की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपना शीश भी नवाया।
विज्ञापन
3 of 9
काशी विश्वनाथ मंदिर में उपराष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी काशी विश्वनाथ धाम को देख अभिभूत नजर आए। उपराष्ट्रपति ने साथ मौजूद अधिकारियों से धाम के बारे में जानकारी ली और कहा कि बाबा का धाम अकल्पनीय है। इस दौरान उपराष्ट्रपति को बाबा श्री काशीविश्वनाथ के प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वीआईपी रूम में अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया।
4 of 9
काल भैरव मंदिर में उपराष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद उपराष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल श्री काल भैरव मंदिर में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया बाबा की आरती उतारी। महंत प्रवीण कुमार दुबे ने भैरव अष्टक मंत्र से विधि विधान से पूजन कराया तेल, धुप, माला, कपूर की महाआरती कराई। उपराष्ट्रपति को मंदिर की तरफ से अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला प्रसाद स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन
5 of 9
काल भैरव मंदिर के बाहर उपराष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु और मंत्री रविंद्र जायसवाल साथ में रहे। प्रस्थान के समय लोक नृत्य कलाकारों ने तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय के उदघोष के साथ विदा किया। उपराष्ट्रपति ने सभी लोगों का हाथ जोड़ कर अभिवादन स्वीकार किया।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपनी दो दिवसीय काशी यात्रा के क्रम में शनिवार सुबह पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल स्मृति उपवन पहुंचे। यहां वह पंडित जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही समूचे परिसर का भ्रमण किया।
उपराष्ट्रपति ने स्मृति उपवन के थ्रीडी मॉडल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर आधारित थ्रीडी फिल्म का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।
8 of 9
बरेका महाप्रबंधक ने उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बनारस रेल इंजन कारखाना के अधिकारी अतिथि गृह में प्रवास किया। इस दौरान बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की। महाप्रबंधक ने बरेका की कार्यप्रणाली और इंजन निर्माण से संबंधित गतिविधियों से उपराष्ट्रपति को अवगत कराते हुए उन्हें बरेका निर्मित रेल इंजन का लोको मॉडल स्मृति स्वरूप भेंट किया।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पत्नी उषा नायडू के साथ शुक्रवार की शाम सुप्रसिद्ध दैनिक संध्या गंगा आरती देखी। इसके बाद उन्होंने गंगा सेवा निधि की विजिटर डायरी में लिखा कि दशाश्वमेध घाट पर प्रकृति और संस्कृति दोनों का सुंदर संगम देखकर मन अभिभूत हो गया। दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली गंगा आरती का आयोजन करने वाले गंगा सेवा निधि के सेवकों को मेरी ह्रदय से शुभकामनाएं, मां गंगा सबका कल्याण करें। उपराष्ट्रपति ने बरेका गेस्ट हाउस में विजिटर डायरी पर अपना संदेश लिखा।