सुसाइड नोट के अनुसार, पति और पत्नी ने जब जान देने की बात आपस में तय कर ली तो उन्होंने बच्चों से भी इस संबंध में बात की। हर्ष स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और हिमांशी इंटरमीडिएट का प्राइवेट फार्म भरी थी। दोनों बच्चों ने चेतन से कहा था कि हमें नींद की गोली देकर पापा गला दबा देना। बच्चों ने जैसा कहा वैसा ही उनके साथ चेतन ने किया।
विज्ञापन
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : Family suicide in varanasi wife wrote suicide note
सुसाइड नोट के अनुसार, रात दो बजे दोनों बच्चों को नींद की गोली देकर चेतन ने पत्नी की मौजूदगी में उनका गला दबाया। उधर, चेतन का हाथ पीछे की ओर ढीलेढाले टेप से बंधा था। पुलिस के अनुसार, चेतन ने ऐसा इसलिए किया था ताकि फंदे पर लटकने के बाद विचार बदले तो वह खुद को बचाने का प्रयास न कर सके। चेतन की पत्नी के दोनों हाथ में भी टेप लगा हुआ था और वह भी ढीलाढाला सा था।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
महीने में 18 हजार रुपये थी चेतन की आय
सुसाइड नोट के अनुसार, जालीदार काले पंखे असेंबल करने का आर्डर मिलता था और काम होता था तो चेतन को प्रतिमाह पांच हजार रुपये मिलते थे। इसके अलावा बुलानाला में उसकी दुकान है, जिसका किराया प्रति माह 26 हजार रुपये आता है। इसमें से 13 हजार रवींद्र और 13 हजार चेतन लेता था। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि ऐसा भी नहीं था कि परिवार गंभीर आर्थिक तंगी का शिकार था। अपना मकान है और 13 हजार रुपये महीने में मिलना तय ही था। इतने में आसानी से परिवार का पालन पोषण संभव था।
4 of 7
Family Suicide case
- फोटो : अमर उजाला
फोन न उठने के कारण पुलिस को आधा घंटा लगा घर खोजने में
चेतन ने 4:35 बजे सौ नंबर पर कॉल कर कहा कि दोनों बच्चे खत्म हो गए हैं और अब मैं जान देने जा रहा हूं। इस सूचना पर पीआरवी और सिटी कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसकी जीपीएस लोकेशन की मदद से पुलिस पहुंची और कॉल करने लगी तो रिसीव ही नहीं हो पा रहा था। ट्रू कॉलर से नंबर चेक किया गया तो उस पर हिमांशी लिख कर आया।
विज्ञापन
5 of 7
चेतन और उसका परिवार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भोर में मोहल्ले के लोगों से हिमांशी के बारे में पुलिस पूछी तो कोई बता नहीं सका। पुलिसकर्मियों ने नंबर को मोबाइल में सेव कर व्हाट्सएप पर उसे चेक किया तो रवींद्र नाथ की फोटो आई। पुलिस कर्मियों ने रवींद्र नाथ की फोटो दिखाकर उनके बारे में पूछना शुरू किया तो मोहल्ले का एक युवक सोनू ने उनके घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
6 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Family suicide in varanasi wife wrote suicide note
आपको बता दें कि वाराणसी के मुकीमकंज क्षेत्र के नचनी कुआं मोहल्ले में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पंखा कारोबारी चेतन तुलस्यान (45) ने बेटे हर्ष (19), बेटी हिमांशी (17) और पत्नी ऋतु (42) को नींद की गोली खिला कर तीनों का गला दबा दिया। इसके बाद अपने दोनों हाथों पर टेप बांध उसने खुद फंदे से लटक कर जान दे दी। पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद चेतन ने सुबह 4:35 बजे डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि उसने सबको मार दिया है और अब वह भी जान देने जा रहा है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : Family suicide in varanasi wife wrote suicide note
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से 8 पन्ने का सुसाइड नोट और एफिडेविट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के अनुसार आंखों की कम होती रोशनी, आर्थिक तंगी सहित अन्य कारणों से परिवार ने जान दी है। चेतन ने अपने घर और दुकान को गोरखपुर निवासी साले को देने की बात लिखी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट और दवाएं आदि देख कर यह प्रतीत होता है कि पूरी तैयारी के साथ परिवार ने आपसी सहमति से जान दी है।