फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा, ऑरेंज अलर्ट; बारिश की चेतावनी जारी

Fri, 20 Mar 2026 05:21 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather: वाराणसी में शुक्रवार को 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने तापमान में करीब 5 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है। शनिवार-रविवार को भी मौसम खराब रह सकता है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी में बारिश की चेतावनी जारी। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच काशी में भी शुक्रवार को तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने जिले को ऑरेंज अलर्ट में रखा है। अनुमान है कि हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

2 of 6
काशी में 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। यह अलर्ट फिलहाल केवल शुक्रवार के लिए जारी किया गया है, लेकिन शनिवार और रविवार को भी मौसम के बदले रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
वाराणसी में धूप का दंश झेल रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि दिन और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

4 of 6
वाराणसी में बारिश की भी चेतावनी जारी। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को वाराणसी का मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा था। हवा में नमी का स्तर 32 से 68 प्रतिशत के बीच रहा, जबकि हवा की औसत गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई।
विज्ञापन

5 of 6
गंगा में स्नान और मस्ती। - फोटो : अमर उजाला
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल और मध्यांचल के जिलों में बीते दिनों मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई थी। अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव आया है, जिसके प्रभाव से तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम कर लें। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आने वाले दो-तीन दिन काशीवासियों के लिए सतर्कता भरे रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें