फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: 15 साल में तीसरी बार, 100 मिमी से ज्यादा बारिश, रिकॉर्ड से 65 मिमी कम; बाढ़ की संभावना

Fri, 07 Aug 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में पिछले 15 वर्षों में तीसरी बार 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद यह अब तक के रिकॉर्ड से 65 मिमी कम रही। पूरे मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 300 मिमी पार कर गया, जबकि अधिकतम तापमान गिरकर केवल 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के बाद जलभराव के बीच वाहन। - फोटो : संवाद
Rain Alert: काशी में एक ही दिन में बारिश के आंकड़े का शतक पूरा हो गया, जबकि पूरे मानसूनी सीजन में बारिश का आंकड़ा 300 मिमी के पार पहुंच गया। बुधवार से बृहस्पतिवार तक 24 घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं जून से अब तक कुल 300 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे मानसूनी बारिश का घाटा 50 फीसदी से घटकर 29 फीसदी रह गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बनारस रेलवे स्टेशन पर लगा बारिश का पानी। - फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार को तीन से चार घंटे के दौरान काशी में सबसे अधिक 100 मिमी बारिश हरहुआ में दर्ज की गई। बीते 15 वर्षों में यह तीसरी बार है, जब बनारस में एक दिन में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। वहीं अगस्त महीने में एक दिन में सबसे अधिक 165 मिमी बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड 12 अगस्त 1987 को दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
बारिश के बीच जातीं लड़कियां। - फोटो : संवाद
इसके अलावा पिछले वर्ष अगस्त में एक दिन में 161 मिमी और वर्ष 2020 में 103 मिमी बारिश हुई थी। बारिश का असर शहर के तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच केवल 3.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

4 of 6
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव के बीच निकलतीं गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
95 फीसदी रही हवा में नमी
काशी में मंगलवार तक बारिश में 50 फीसदी की कमी थी, जो अब घटकर 29 फीसदी रह गई है। बुधवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान सुबह दो से तीन घंटे तक कभी रिमझिम बारिश हुई तो कभी कुछ देर के लिए बारिश थम गई। 
विज्ञापन

5 of 6
वाराणसी में बारिश के बाद लबालब हुई सड़क। - फोटो : संवाद
यह इस मानसून सीजन की सबसे अच्छी बारिश रही। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा में नमी 90 से 95 फीसदी तक दर्ज की गई। कई स्थानों पर सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया, जबकि सुंदरपुर के पास स्ट्रीट लाइट का एक पोल भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्की बारिश का नजारा। - फोटो : संवाद
अगले तीन से चार दिन बारिश के प्रबल आसार
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, काशी में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। आठ अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि मानसून की द्रोणी काशी के पास से गुजर रही है। इसके कारण पुरवा और पछुआ हवाएं आपस में टकरा रही हैं और मुड़ रही हैं, जिससे अधिक बारिश हो रही है। यही स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें