फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में बारिश, डेढ़ घंटे में 12 डिग्री लुढ़का पारा, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही हवा

Sat, 04 Apr 2026 12:28 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को  डेढ़ घंटे में 12 डिग्री पारा लुढ़का। वहीं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही। 4-5 अप्रैल और 7 से 9 अप्रैल तक आंधी-तूफान संग बारिश की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
आंधी-तूफान के साथ शुक्रवार को जिले में 2.6 मिमी बारिश हुई। बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। डेढ़ घंटे में ही पारा 12 डिग्री तक लुढ़क गया। दोपहर एक बजे तक पारा 37 डिग्री था, जो ढाई बजे 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे शहरियों ने सिहरन महसूस की। 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 और 5 अप्रैल को भी बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि 7 से 9 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं। इस सप्ताह एक भी दिन बिना बारिश के रहने की संभावना कम है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

3 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी अफगानिस्तान के पास से खराब हो रहा मौसम
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में दक्षिणी अफगानिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश के मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इसके चलते पूर्वांचल में आंधी के साथ बारिश हुई है। 5 अप्रैल या इसके बाद से मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा। 6 अप्रैल को तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं 7 से 9 अप्रैल को फिर से आंधी-तूफान की संभावना बन रही है।

4 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
आंधी के साथ उड़ती चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी
चिरईगांव। संदहा में तेज आंधी के साथ उड़ती चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे चार बीघा खेत की फसल जलकर राख हो गई। संदहा निवासी अजय सिंह कोटू और वीरेंद्र सिंह के खेत में अधिया पर शारदा देवी ने गेहूं की बुवाई की थी। फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और कटाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक आग लगने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
शारदा देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं। तब तक आसपास के ग्रामीण बाल्टी और डिब्बों में पानी भरकर आग बुझाने में जुटे थे। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के सर्किल लेखपाल पीयूष पांडेय मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें