फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: पुरवा-पछुआ के द्वंद्व में उलझा मई का पहला सप्ताह, सुबह बही ठंडी हवा; दोपहर में निकली धूप

Fri, 08 May 2026 05:23 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में माैसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार की सुबह दो घंटे के लिए सूरज के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद तपिश फिर शुरू हो गई। घाट किनारे और पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
1 of 6
धूप से बचने को ऐसे जुगाड़ किए जा रहे हैं। - फोटो : महमूद खान
Varanasi News: वाराणसी में मई महीने का पहला सप्ताह मौसम के लिहाज से काफी अलग रहा। पुरवा और पछुआ हवाओं के द्वंद्व के कारण शहर में लगातार सातवें दिन भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहली बार मई महीने में लगातार सात दिनों तक तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक कम बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

2 of 6
दुपट्टे की छांव में युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर करीब 11 बजे तक शहर में ठंडी हवाएं चलती रहीं और आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। हालांकि दोपहर करीब दो बजे के बाद धूप निकलने से गर्मी का असर थोड़ा बढ़ा, लेकिन तापमान सामान्य से कम ही बना रहा।
विज्ञापन

3 of 6
रेलवे स्टेशन पर छांव ढूंढते नजर आएं लोग। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। हवा में नमी का स्तर 55 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक बनी रही।

4 of 6
पानी लेकर स्टेशन की तरफ जाती महिला यात्री। - फोटो : अमर उजाला
अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुरवा और पछुआ हवाओं के आपस में मिलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी वजह से मई के महीने में भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चे के साथ खुद को धूप से बचाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 10 मई के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र तक पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से काशी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कड़ी धूप में गमछे का सहारा लेकर स्कूल जातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेतों के चलते लोगों को फिर से गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें