केदार घाट स्थित मंदिर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने 1000 लड्डुओं का भोग चढा़या।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें पूजन, विषम दिनों में करें विसर्जन
प्रथम पूज्य देव की स्थापना के साथ ही विषम दिनों तक पूजन का विधान है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि धूप, अक्षत दीप के साथ ही मोदक चढ़ाकर हर दिन पूजन करना श्रेयस्कर होता है। घर में या मंदिर में प्रतिमा की स्थापना के विषम दिनों तक रखना शुभकारी होता है। तीन, पांच, सात, 11 दिनों तक स्थापित प्रतिमा का पूजन श्रेयस्कर होता है। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि दूर्वा से गंगा जल का छिड़काव कर प्रतिमा स्थल का हर दिन शुद्धिकरण करना चाहिए। सुबह शाम श्री गणेश जी की आरती करने मात्र से ही उनकी कृपा मिलती है।