सावन की शुरुआत से ही पूर्वांचल में हो रही बारिश से अब परेशानी का सबब बन रही है। तमाम नदियां और नहरें अपने उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश से से कई जगहों पर पानी भर गया है। गलियों में पानी भरने से दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। गुरुवार हुई बारिश के बाद वाराणसी के रोहनियां थाने में घुटने भर पानी जम गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी- इलाहाबाद मार्ग पर शहर के बाहर स्थित रोहनिया थाना परिसर तालाब के रूप में आ गया है। फरियादी और सिपाही सभी उस घुटने भर पानी से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि नालियों का जाम हो जाने के कारण परिसर में पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मानसूनी बारिश से एक ओर जहां गर्मी से समूचे पूर्वाचल में राहत है वहीं बारिश होने से किसानों को भी राहत मिली और मानसून की देरी के बाद अब खेती किसानी का दौर शुरु हो चुका है। हालांकि दूसरी ओर बारिश लगातार होते रहने से नगरीय व्यवस्था की भी पोल भी खुल रही है। जगह जगह जलजमाव से शहरों में नारकीय स्थिति बनने लगी है।
4 of 7
water level
- फोटो : अमर उजाला
काशी में शुक्रवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी जारी है। दिन चढ़ने तक रह रहकर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। वहीं सुबह से कई जिलों में बारिश से सड़कों और गलियों में जलजमाव से लोगों की दुश्वारी बढ़ गई है। पूर्वाचल के कई जिलों में कच्चे घर गिरने की घटनाएं हुई हालांकि इसमें कहीं कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 7
purvanchal
- फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों के बाद इस साल लोगों को सावन का एहसास हो रहा है। पिछले बारह दिनों से आकाश में बादलों का डेरा जमा हुआ है। बनारस तथा आसपास के जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार को 6.2 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
6 of 7
purvanchal
- फोटो : अमर उजाला
गंगा के जल स्तर में घटाव के बाद गुरुवार को बढ़ाव दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सात सेमी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को गंगा का जल स्तर 65.85 मीटर दर्ज किया गया। जो अभी भी खतरे के निशान से 5.41 मीटर नीचे है। यदि जलस्तर बढ़ने का क्रम इसी तरह जारी रहा तो कुछ ही दिनों में गंगा खतरे के निशान (71.26) मीटर तक पहुंच सकती हैं। वहीं सतर्कता के मद्देनजर एनडीआरएफ, नगर निगम और प्रशासन की टीम पूरी तरह तैयार है।
गंगा के जल स्तर में बढ़ाव पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जल स्तर जहां बुधवार को पांच सेमी कम हुआ था, वहीं, गुरुवार को फिर से बढ़ाव शुरू हो गया। पिछले 24 घंटे में सात सेमी गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जल स्तर में हो रही वृद्घि को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। एनडीआरएफ की छह टीमें तटवर्ती इलाकों में तैनात कर दी गई हैं।