फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Tent City: कल प्रशासन को हैंडओवर हो जाएगी टेंट सिटी, 13 को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण

Mon, 09 Jan 2023 11:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में उत्तर वाहिनी गंगा के पूर्वी के छोर पर बसाई जा रही टेंट सिटी में मेहमानों के स्वागत का खास इंतजाम किया गया है। टेंट सिटी पहुंचने वाले सैलानियों की आगवानी में बनारसी अंदाज में ढोल बजेगा। मंगलाचरण के साथ पर्यटकों की आरती उतारी जाएगी, फिर तिलक लगाकर उनका स्वागत होगा। पुष्पर्षा कर उन्हें विदा किया जाएगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली टेंट सिटी को मंगलवार को प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। प्रशासनिक टीम 10 जनवरी से टेंट सिटी का ट्रायल शुरू करेगी।

इसमें पेयजल, बिजली, सड़क, सीवर आदि जन सुविधाओं को परखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को सुबह 10.30 बजे सबसे लंबे जलमार्ग पर सफर के लिए गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे गंगा पार रेती पर बसाई गई टेंट सिटी का लोकार्पण करेंगे। 
पढ़ें:  सीएम योगी ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण, 5 स्टार होटल से कम नहीं सुविधाएं, देखते रह जाएंगे ये इंतजाम
विज्ञापन

2 of 6
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी में मेहमानों के लिए विशेष नावों का भी इंतजाम किया गया है। मेहमानों को काशी विश्वनाथ धाम और गंगा आरती के लिए इन्हीं नावों से ले जाया जाएगा। ठंड का एहसास न हो इसके लिए बोन फायर का इंतजाम होगा। यहां होने वाला बोन फायर पेंगोंग लेक पर होने वाले आयोजनों की याद ताजा कराएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
टेंट सिटी के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
टेंट में ब्लोअर भी लगाए गए हैं। इको फ्रेंडली टेंट सिटी में पर्यटकों की सेहत का ध्यान रखा गया है। यहां योग व ध्यान केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। एक समय में कम से कम तीन सौ पर्यटक योग और ध्यान कर सकेंगे। 

4 of 6
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी बसाने वाली कंपनी के प्रबंधक अमित गुप्ता ने कहा कि टेंट सिटी में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए बनारसी परंपरा का ख्याल रखा गया है। इसी आधार पर हम उन्हें अलग अहसास कराएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
टेंट सिटी के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि 10 जनवरी से प्रशासन की टीम टेंट सिटी की सुविधाओं की समीक्षा करेगी। फाइनल टच के बाद जनसुविधाओं के लिए विकसित लाइन की जांच की जाएगी, ताकि किसी तरह की शिकायत नहीं आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी में प्रवास करने वाले सैलानियों को सुरक्षित गंगा स्नान कराने के  लिए तैरती हुई जेटी में कुंड की सुविधा दी जाएगी। गंगा में बने कृत्रिम कुंड में डुबकी लगाकर सैलानी आस्था पूरी करने के साथ ही सुरक्षित भी रहेंगे।  तंबुओं के शहर के साथ फ्लोटिंग बाथ जेटी बनाई जा रही है, जिसे 15 जनवरी से पहले तैयार किया जाएगा। इस कुंड के पास ही चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें