वाराणसी में शनिवार की सुबह एक युवक ने गांव के पूर्व प्रधान और उसके बेटे को गोली मार दी। गोली मारने की वजह रास्ते में रखा पुआल होना बताया जा रहा है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन
2 of 6
चौबेपुर क्षेत्र के पूरनपट्टी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार पांडेय(65) के निजी नलकूप के पास रास्ते मे पुआल पड़ा था। पड़ोसी युवक उसी रास्ते से कार लेकर आता-जाता था। रास्ते में पुआल रखा होने के कारण 10 दिन पहले सुरेंद्र पांडेय के बेटे पवन ऊर्फ सीटू(26) से पड़ोसी युवक की कहासुनी हुई थी। उसी दौरान युवक ने गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
3 of 6
ग्रामीणों के अनुसार, पड़ोसी युवक शुक्रवार की रात आठ बजे अपने घर आया और दरवाजे पर दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग की, तब भी किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शनिवार की सुबह चारा-पानी डालने के बाद गाय को बांध कर बगल में खेत की ओर खड़ा होकर पवन लघुशंका करने लगा।
4 of 6
इसी दौरान पड़ोसी युवक ने पिस्टल से पीछे से दो गोली मारी तो चिल्लाते हुए पवन भाग गया। पिस्टल से निकली गोली पवन के पेट और पैर में लगी। इसके साथ ही गाय के पैर में भी एक गोली लगी। पवन का शोर सुन कर सुरेंद्र पांडेय दौड़े तो उनके जांघ में भी पड़ोसी युवक ने एक गोली मार दी।
विज्ञापन
5 of 6
अस्पताल में घायल को कराया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से .32 बोर पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है। सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी बलदेव मिश्रा ने बताया कि लगभग 4 से 5 राउंड फायरिंग युवक ने की है। इसके बाद वह घर से भाग गया। आरोपी युवक दूसरे की कार चलाता है और मनबढ़ प्रवृत्ति का है। फायरिंग के आरोपी दीपक मिश्रा के खिलाफ पूर्व प्रधान सुरेंद्र पांडेय के भाई अधिवक्ता उमेश चंद्र पांडेय ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है।