फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज हैं ‘वाराणसी राइडर्स’ के साइकल स्टंट, देखकर रह जाएंगे दंग

Thu, 20 Jul 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
Bicycling stunts in varanasi - फोटो : अमर उजाला
साइकल पर खतरनाक स्टंट करने वाले शहर के 11 युवकों ने ‘वाराणसी राइडर्स’ नाम से ग्रुप बनाया है। इन युवकों के साइकल पर स्टंट कोई देख ले तो दांतों तले उंगली दबा ले। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
Bicycling stunts in varanasi - फोटो : अमर उजाला
यह ग्रुप देश में 20 से ज्यादा स्टंट शो कर काशी का नाम रोशन कर चुका है। अब युवकों का लक्ष्य पोलैंड और यूएसए में होने वाली बड़ी रैलियों में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। टीवी पर बाइक स्टंट देखकर उसे साइकल पर करने का अभ्यास दो दोस्तों दशाश्वमेध के भावेश कुमार और चौकाघाट के अभिषेक उपाध्याय ने शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 5
Bicycling stunts in varanasi - फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे उन्हें इसमें मजा आने लगा। इसके बाद भावेश और अभिषेक ने वाराणसी राइडर्स नाम से ग्रुप बनाया। फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट्स पर ग्रुप के स्टंट के फोटो शेयर करने लगे। धीरे-धीरे कई और युवाओं ने इससे जुड़ने की इच्छा जाहिर की।

4 of 5
Bicycling stunts in varanasi - फोटो : अमर उजाला
आज यह 11 युवकों की टीम है। इसमें घौसाबाद के हिमांशु विश्वकर्मा, मैदागिन के सुमित अग्रहरि, विकास लालवानी, कार्तिकेय वर्मा, अमन चौबे, सुमित विश्वकर्मा, आदर्ष कुमार, छोटी पियरी के रोहित पाल हैं। यह ग्रुप कभी-कभी घाटों पर भी स्टंट करता नजर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bicycling stunts in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने और साइकल का प्रयोग बढ़े, यह भी इस ग्रुप की प्राथमिकताओं में है। अव्हीली, टॉपी, क्राइस, ऑटोमैटिक स्टंट ये बड़ी आसानी से कर लेते हैं। मेहता घाट पर जब ये प्रैक्टिस करते हैं तो लोगों की भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें