मुख्तार अंसारी, भाई मेराज।
- फोटो : अमर उजाला।
गैंगवार में मारा गया था भाई मेराज, था सबसे खास
कभी मुख्तार अंसारी के शूटर और माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हुई हत्या के बाद से खेमा बिखरता चला गया। पूर्वांचल के चर्चित शूटर पुलिस की मुठभेड़ में मार गिराए गए। तीन साल में मुख्तार के छह गुर्गे ढेर हो गए। इसमें रईस बनारसी, राकेश पांडेय उर्फ हनुमान, अमजद उर्फ अंगद, वकील पांडेय उर्फ राजीव और मार्च 2021 में मुख्तार का खास मेराज अहमद उर्फ मेराज चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार में मारा गया था। अलीशेर उर्फ डॉक्टर और कामरान उर्फ बन्नू को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।