सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृतियां बनारस से भी जुड़ी हुई थीं। चार वर्ष पहले बनारस भ्रमण पर आए बिपिन रावत ने पत्नी संग गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया था। छावनी स्थित 39 जीटीसी में 9 गोरखा राइफल्स गठन के दो सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे। उस समय वह थल सेनाध्यक्ष थे।
नौ नवंबर 2017 में पत्नी मधुलिका रावत के साथ आए बिपिन रावत का छावनी के 39 जीटीसी के वार मेमोरियल के आगंतुक रजिस्टर में हस्ताक्षर दर्ज है। 39 जीटीसी के तत्कालीन कमांडिंग अफसर ए आर रहमान ने स्वागत किया था।
सीडीएस बिपिन रावत उस समय जब आए थे तो उन्हें बनारसी खानपान काफी भाया था। बनारस की गलियों से होकर पत्नी मधुलिका संग उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया था। उन्होंने बाबा दरबार में वीर सैनिकों के साथ ही राष्ट्र की सलामती की कामना की थी।