बनारस..एक ऐसा शहर जहां बहुत कुछ अनोखा है। बहुत कुछ अनोखा होता रहता है। गुरुवार सुबह भी एक अनोखा मामला हुआ। विशेश्वरगंज में दर्जन भर लोग स्कूटी ka ठेले पर रख दिए और विधिवत पूजन अर्चन करने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब माजरा समझ में आया तो हंस पड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
दरअसल, यह पूरी परिक्रिया विरोध स्वरुप किया जा रहा था। पेट्रो पदार्थों की दामों में वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने यह अनोखा विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन को करने वाले व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि डीज़ल पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि उनके दामों में कमी आ सके।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
सुबह ए बनारस संस्था ने विशेश्वरगंज गल्ला मंडी में पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। क्लब के सदस्यों ने स्कूटी को ट्राली पर रख कर उसपर माला चढ़ाया और उसकी बीच चौराहे पर आरती उतारी। इस संबंध में अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि पूरा देश पेट्रोल डीजल के बढे हुए मूल्य से त्राहि त्राहि कर रहा है और सरकार मौन धारण किये हैं।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
क्लब के अन्य सदस्यों ने बताया कि पेट्रोल के दाम में वृद्धि के बाद आम इंसान ने अपनी गाड़ियां गैरेज में रख दी है। मुकेश ने कहा कि 2014 के चुनाव के पहले विपक्ष का रोल निभानेवाली वर्तमान सरकार पूर्ववर्ती सरकार के शासन मे जब पेट्रोल-ङीजल महंगा हुआ था, तब उसे चुनावी मुद्दा बनाकर पूरे जोश-खरोश के साथ कई प्रकार से विरोध-प्रदर्शन करते हुए सरकार को घेरने का का किया था, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया कि बड़ा ही हास्यास्पद विषय है कि वर्तमान सरकार उन दिनो को भूलते हुए वर्तमान समय मे जनता से सीधे जुड़े इस मुद्दे पर किस तरह से अपनी आखें मूंद चुकी है। ज्ञात हो कि हमारे पड़ोसी देशो मे हमसे कम मूल्य पर पेट्रोल व डीजल बिक रहे है, जिस प्रकार से डीजल के मूल्य मे अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है।