साल 2019 के पहले रविवार को बनारस के गंगा घाटों और रेत पर मस्ती करने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे और जमकर मस्ती की। वहीं गंगा में नौ दिन बाद नावों के चलने से भी चहल पहल दिखी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
रविवार को सुबह से ही पर्यटक गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। साल के पहले दिन छुट्टी न होने और नाविकों की हड़ताल होने के चलते नए साल का जश्न फीका हो गया था। चाहकर भी सैलानी मस्ती नहीं कर पाए।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
रविवार को छुट्टी होने व नाविकों के हड़ताल खत्म होने के कारण सैलानियों ने जमकर मस्ती की। गंगा पार रेत पर लोगों ने खेल और मस्ती के अलावा घोड़े और ऊंट की सवारी भी की।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
अस्सीघाट, रविदास घाट, शिवाला घाट, जैन घाट, चेत सिंह घाट, शिवाला, केदारघाट व चौकी घाट पर सैलानी नावों की बुकिंग करके गंगा पार ले गए और रेत पर आनन्द उठाया। नाविक अजीत साहनी ने बताया कि नौ दिन बाद गंगा में नावें चली हैं। इससे मां गंगा के आंचल में आज खूबसूरती देखने को मिली है।
बदलते मौसम के साथ घाटों के अलावा इन दिनों बनारस में गंगा पार का क्षेत्र मौज-मस्ती के लिए पिकनिक का नया स्पॉट बन गया है। यहां हर दिन मौज-मस्ती करने वाले युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है।