महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाएं एक रहस्यमयी घटना है जो बहुत तेजी से पूरे देश में फैल गई है। चोटीकटवा के आतंक ने पूरे पूर्वांचल में कोहराम मचा रखा है। वाराणसी समेत 10 जिलों से बीते चार-पांच दिनों में चोटीकटवा के करीब 200 मामले सामने आए हैं। इससे बचने के लिए अब लोग तरह तरह के टोटका का सहारा लेने लगे हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कैसे कैसे टोटके
विज्ञापन
2 of 5
choti katwa
- फोटो : अमर उजाला
चोटी कटने के खबर से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस आतंक से पीएम का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी अछूता नहीं रहा। यहां के गांवों में चोटीकटवा को लेकर जबरदस्त दहशत देखने को मिल रहा है। वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में चोटीकटवा से बचाव के लिए जुगाड़- उपाय भी अपनाने लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
choti katwa
- फोटो : अमर उजाला
कोई तांत्रिक के पास जा रहा है तो कोई पंडित और मौलवी के पास। ग्रामीण क्षेत्रों के कई घरों के बाहर टोटका अपनाया गया है। घरों के बाहर कोई नीम का पत्ता टांग रहा है तो कोई नींबू और मिर्च।
4 of 5
choti katwa
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने अपने घर के बाहर लाल छापे तक लगा रखे हैं। पूर्वांचल में वाराणसी के अलावा बलिया, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर और सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्रों मे चोटीकटवा का भय व्याप्त है।
चोटीकटवा के आतंक ने पूरे पूर्वांचल में कोहराम मचा रखा है। वाराणसी समेत 10 जिलों से बीते चार-पांच दिनों में चोटीकटवा के करीब 200 मामले सामने आए हैं। इससे बचने के लिए अब लोग तरह तरह के टोटका का सहारा लेने लगे हैं।