फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की इस पहल से अब पासपोर्ट बनवाने की अड़चन होगी दूर

Fri, 09 Jun 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पासपोर्ट
यदि आप पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, लाइसेंस प्रार्थना पत्र जैसे कामों के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। पासपोर्ट बनवाने,चरित्र सत्यापन और लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के बाद भी काफी समय लग जाता है। इन सब के लिए पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट की जरूरत होती है। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
विज्ञापन

2 of 5
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग
पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, लाइसेंस प्रार्थना पत्र जैसे कामों को लेकर अब पुलिस की हीलाहवाली नहीं चलेगी। डीजीपी सुलखान सिंह ने पुलिस कप्तानों को ताकीद की है कि पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, लाइसेंस प्रार्थना पत्र जैसे कामों की पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट में एक हफ्ते से ज्यादा समय न लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
पासपोर्ट
यदि ऐसा होता है तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में यदि आमजन को किसी पुलिसकर्मी से कोई शिकायत हो तो वे सीधे एसएसपी से मिलकर फरियाद सुना सकते हैं।

4 of 5
डीजीपी सुलखान सिंह
पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण पत्र जैसे कामों में बिना घूस दिए पुलिस रिपोर्ट लग पाना बेहद मुश्किल होता है। छोटे स्तर के इस भ्रष्टाचार को सूबे के पुलिस महकमे के मुखिया ने गंभीरता से लिया है और ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीजीपी सुलखान सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि इस संबंध में मातहतों को कड़ी चेतावनी दी गई है। कहीं से भी अनियमितता की शिकायत आएगी तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें