फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की मस्ती में डूबा बनारस, देखें तस्वीरें

Sun, 01 Jan 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
उत्सवों से रंगीन रहने वाली मोक्षनगरी में थर्टी फर्स्ट नाइट होटलों, क्लबों, वाटर पार्कों से लेकर हॉस्टलों, घरों की छतों तक मोहब्बत के अनेक रंगों से सराबोर हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
फूलों की वंदनवारों, गुब्बारों से सजे पांच सितारा होटलों में अरेबियन बैंड, रॉक बैंड के साथ साल की आखिरी रात को मस्ती, उमंग और मोहब्बत के साथ यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।
विज्ञापन

3 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गंगा किनारे मंदिरों में भजन गूंजे तो संगीत गुरुकुलों में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की बंदिशें सितार और शहनाई पर कशिश बनकर उतरीं।

4 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
क्लबों में- मेरे सीने से फोटो को यार चिपका ले सैंया फेवीकोल से...लैला में लैला.. जैसे फिल्मी गीतों पर युवक-युवतियों ने आधी रात दिल खोल कर धमाल किया।
विज्ञापन

5 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनियों में थर्टी फर्स्ट नाइट की मस्ती में बच्चों संग बड़े भी थिरकने से खुद को नहीं रोक सके।आतिशी नजारों के साथ सड़कों पर नए साल 2017 का अभिनंदन रात 12 बजे ही खुशियों पर पार न पाने जैसा था।
विज्ञापन

6 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूरा शहर नए साल के जश्न में सराबोर नजर आया। जहां होटलों और क्लबों में इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए तो वहीं कॉलोनियों में भी डीजे की धमक गूंजती रही।
विज्ञापन

7 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को पूरा शहर पटाखों और शोर-शराबे से भर गया। लोगों ने एक दूसरे को गले मिल और हाथ मिलाकर बधाई दी। तो वहीं फोन और मैसजेज से लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

8 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में लोग आधी रात सड़कों और गंगा घाटों पर मस्ती करते नजर आए। होटल दि गेट वे में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था तो वहीं होटल रामाडा में अरबियन नाइट का आनंद लोगों ने उठाया।

9 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महाप्रबंधक संदीप भटनागर ने बताया कि कई लोगों को सभी टिकट बिक जाने के बाद एंट्री नही मिल पाई। होटल रेडिसन में भी खान-पान की जबरदस्त व्यवस्था थी।

10 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएनयू क्लब में भी डीजे की धुन के साथ 2016 को अलविदा कहा गया। लोग नए और रिमिक्स गानों पर जमकर थिरके। बच्चों ने भी खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

11 of 11
new year party in varanasi - फोटो : अमर उजाला
नए वर्ष की बधाईयों का दौर पंद्रह दिन पहले ही शुरू हो गया था पर 30 और 31 दिसंबर को यह अपने चरम पर रहा। लोगों ने व्हाट्सऐप, फेसबुक, लिंक्डइन सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चहेतों को नए वर्ष की शुभकामना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें