फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने में डूबा वाराणसी, सारनाथ में लगा लंबा जाम

Sun, 01 Jan 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
सारनाथ में लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
देवों की नगरी वाराणसी में नया साल 2017 के आगमन का जश्न काफी धूम धाम से मनाया जा रहा है। साल का पहला दिन और रविवार की छुट्टी होने के कारण वाराणसी और आसपास के तमाम पर्यटक स्थलों, मंदिरो, होटलों में काफी भीड़ देखी जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें लोगों ने कैसे मनाया जश्न..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सारनाथ में लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
नये साल के जश्न मनाने के लिए आज लोगों का हुजूम सारनाथ में उमड़ा। सुबह होने के साथ जैसे जैसे दिन बढ़ता गया वैसे वैसे बौद्धस्थल सारनाथ में लोग उमड़ते गए। दोपहर बाद सारनाथ में जबरदस्त जाम लग गया। हर सड़क पर गाड़ियां और लोग ही दिखे। 
विज्ञापन

3 of 6
काशी के मंदिरों में उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के जश्न के खुमार में डूबने को हर कोई नजर आ रहा है।  नोटबंदी के बावजूद जश्न मनाने वालों के चहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दे रही है।काशी के तमाम घाटों और मंदिरों में भी आज काफी भीड़ जुटी। 

4 of 6
काशी के मंदिरों में उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
सुबह होने के साथ ही शहर के मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी साल की शुरुआत भगवान की दर्शन के साथ करना चाहते थे। विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, कालभैरव मंदिर में तो काफी लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

5 of 6
काशी के मंदिरों में उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन श्री बड़ा गणेश जी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काशी के मंदिरों में उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
नव वर्ष के शुभ अवसर पर कालभैरव जी का किया गया श्रृंगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें