वाराणसी में एक शख्स ने पत्नी का सिर और चेहरा कूंचकर मार डाला। महिला की टैटू से पहचान हुई। पुलिस ने दस घंटे में आरोपी पति को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वाराणसी के चोलापुर थाना इलाके के कैथोर गांव में चौबेपुर की सोनबरसा निवासी लक्ष्मी मिश्रा (26) के सिर और चेहरे को कूचकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान छिपाने के लिए आरोपी पति प्रदीप मिश्रा ने पहले मफलर से गला कसा और फिर चेहरे को ईंट से कूच दिया। महिला के हाथ पर बने टैटू से पुलिस ने उसकी पहचान की गई। 10 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को देर रात हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
एडीसीपी वरुणा नीतू ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है। बताया कि ईंट से सिर और धड़ के नीचे तक शरीर के हिस्से को बेरहमी से कूंचा गया था ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। गले पर घाव के निशान मिले थे। महिला के हाथ पर पीएल और जीपी लिखा टैटू बना था। पुलिस ने रविवार सुबह बगीचे से शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 8
varanasi murder case
- फोटो : अमर उजाला
शव के पास से चप्पल, खून से सनी ईंट मिली
फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 100 मीटर दूर नियार दानगंज मार्ग तक गया था। शव के पास से चप्पल, खून से सनी ईंट और एक खिलौना मिला। कथोर गांव के पास रामपुर का रहने वाला मूकबधिर सोनू यादव सुबह बगीचे से लकड़ी लेने गया था।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi murder case
- फोटो : अमर उजाला
झाड़ी की तरफ बढ़ा तो, महिला का पैर और उसकी साड़ी दिखी। घबराया सोनू गांव पहुंचा और कुछ लोगों का हाथ पकड़ कर बगीचे की तरफ ले गया। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
4 of 8
varanasi murder case
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी वरुणा नीतू कत्यायन और एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने भी स्थानीय पुलिस के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस की दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi murder case
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला के हाथ पर जीपी और पीएल लिखा टैटू बना है। महिला ने साड़ी पहन रखी थी। उसने ऊनी वस्त्र और स्वेटर पहन रखे थे। पैर में मौजे थे। गले में एक मफलर भी मिला है। पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi murder case
- फोटो : अमर उजाला
26 वर्ष की पत्नी और 46 साल का पति
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि विवाहिता लक्ष्मी की उम्र 26 वर्ष है। जबकि उसके पति की उम्र 46 वर्ष है। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी का किसी और के साथ संबंध था। मोबाइल पर वह बात करती थी। बीच में समझने का प्रयास किया, लेकिन वह विरोध पर उत्तर आयी। पत्नी की हरकतों से आजिज आकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi murder case
- फोटो : अमर उजाला
दो टीमें करेंगी जांच
हत्या की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया था। साथ ही पुलिस की दो टीमें गठित की थी। ताकि वारदात का जल्द से जल्द खुलासा हो किया सके।
हत्या के बाद बगीचे में छिपाया था शव
महिला की ईंट से सिर और धड़ के नीचे शरीर का हिस्सा कूंचा गया था। शव देखकर ग्रामीण भी परेशान हो गए थे। पुलिस का मानना था कि हत्या के बाद बगीचे में बाजरे की लकड़ी के ढेर में शव छिपाने की कोशिश की गई। शरीर पर लगे खून सूख चुके थे, जिससे माना जा रहा था कि महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के मकसद से बगीचे में फेंका गया था।