फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में ठंड से कांप रहे लोग, रविवार को रही इस सीजन की सबसे सर्द रात, तापमान 9.8 डिग्री

Mon, 22 Dec 2025 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Cold News: वाराणसी जिले में मौसम ने करवट ले लिया है। सर्दी अब लोगों को कंपाने लगी है। शीतलहर को लेकर अस्पतालों में भी अलर्ट मोड जारी है। 
विज्ञापन
1 of 6
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन से तेजी से दिख रहा है। शनिवार की तरह रविवार को भी पछुआ हवा चलने से गलन महसूस हुई। स्थिति यह रही कि अधिकतम तापमान 5.6 डिगी सेल्सियस नीचे आ गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम 9.8 पर पहुंच गया। जो कि सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें; दबंगों का दुस्साहस: वारंटी के घर पहुंची पुलिस पर पथराव, दरोगा की अंगुली तोड़ी, दो पुलिसकर्मियों की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन

2 of 6
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम ने करवट लिया है। दिन में धूप कुछ ही समय के लिए हो रही है। दिन में ही ठंड बढ़ गई है। रविवार को भी सुबह से लेकर शाम तक ऐसा ही मौसम रहा।
विज्ञापन

3 of 6
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में बजे आधे घंटे के लिए धूप हुई तो लगा कि थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पछुआ हवा चलने से धूप खत्म हो गई और गलन महसूस होने लगी। अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 5.6 कम रहा।

4 of 6
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवा की वजह से बदलाव दिख रहा है। कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
शीतलहर को लेकर अस्पताल रहें अलर्ट: अपर निदेशक
जिले में दिसंबर और जनवरी के बीच संभावित शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। तापमान में गिरावट की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक एनडी शर्मा ने जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने खासकर बुजुर्गों (55-60 वर्ष) के सर्दी, जुकाम और खांसी वाले लक्षणों की अलग लिस्ट बनाने के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया है। जिससे अस्पताल से दवा लेकर जाने के बाद भी उनके स्वास्थ्य निगरानी की जा सके। दोबारा किसी प्रकार की समस्या होने पर उनका इलाज बिना देरी के अच्छे से हो सके। अपर निदेशक एनडी शर्मा ने बताया कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की हर 15 दिनों तक समीक्षा होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें