फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी MLC चुनाव परिणाम: पीएम मोदी के गढ़ में सपा ने जीती दोनों सीटें

Sat, 05 Dec 2020 03:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
स्नातक एमएलसी चुनाव में विजयी सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एमएलसी के चुनावों में भाजपा को समाजवादी पार्टी (सपा) से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। स्नातक एमएलसी चुनाव और शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने जीत दर्ज की है। शिक्षक निर्वाचन वाराणसी खंड में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने 936 मतों और स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने 3,850 मतों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में दोनों सीटें जीतने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ आई। स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने 22वें राउंड में भाजपा के निवर्तमान स्नातक एमएलसी केदारनाथ सिंह को 3,850 मतों से मात दी। सपा प्रत्याशी को 26,535 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्विंदी भाजपा प्रत्याशी 22,685 वोट मिले।
विज्ञापन

3 of 5
जीत के बाद जश्न मनाते सपा कार्यकर्ता और प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला।
आरओ कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने विजयी सपा प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। कुल वैध मतों की संख्या 76,086 है। इनमें से जीत के लिए कोटा 38,044 निर्धारित किया गया था। 22वें राउंड की गणना में 21 प्रत्याशी के बाहर होने के बाद सपा के आशुतोष सिन्हा को विजयी घोषित किया गया।

4 of 5
शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा के विजयी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव। - फोटो : अमर उजाला।
शिक्षक एमएलसी चुनाव
शिक्षक निर्वाचन वाराणसी खंड में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने शुक्रवार को 936 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्र को हराया। लाल बिहारी को 7766, जबकि प्रमोद कुमार को 6830 मत मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी एवं निवर्तमान शिक्षक एमएलसी चेत नारायण सिंह तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 4858 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीत के लिए निर्धारित कोटा से कम मिले मत
सपा के विजयी प्रत्याशी को जीत के लिए निर्धारित कोटा से कम मत मिले। दरअसल, शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 22,054 वोट पड़े थे। इसी आधार पर जीत के लिए 11,028 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था। वरीयता क्रम की गिनती में 11वें निर्दल प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्र के बाहर होते ही सपा के लाल बिहारी यादव को विजयी घोषित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें